By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Delhi Assembly Election: दिल्ली में अगले साल जनवरी-फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टियां जी जान से जुट गई हैं. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को एक बार फिर सत्ता में वापसी का भरोसा है. वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी लंबे समय बाद दिल्ली की गद्दी पर बैठने के लिए पूरी तैयारी में लगी है. इन सबके बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के लिए एक और बड़ा ऐलान किया है.
#WATCH | After the inauguration of Buster Pumping Station, AAP National Convenor Arvind Kejriwal and Delhi CM Atishi reach a local residence of DDA flats in Pandav Nagar, Rajinder Nagar. To check water quality, Arvind Kejriwal was seen drinking water straight from the tap.… pic.twitter.com/Ahkd6V2XHg
— ANI (@ANI) December 24, 2024
बस्टर पंपिंग स्टेशन के उद्घाटन के बाद ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और दिल्ली की सीएम आतिशी राजेंद्र नगर के पांडव नगर स्थित DDA फ्लैट्स के स्थानीय आवास पर पहुंचे. पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए अरविंद केजरीवाल सीधे नल से पानी पीते नजर आए. इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि वह दिल्ली के लोगों को 24 घंटे साफ पानी देंगे. उन्होंने कहा कि इसके लिए दिल्ली में ढाई हजार ट्यूबवेल बनाए जाएंगे और प्लांट लगाकर अमोनिया हटाया जाएगा.
इससे पहले अरविंद केजरीवाल महिलाओं और बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान कर चुके हैं. केजरीवाल ने हाल ही में बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ (Sanjivani Yojana) की शुरुआत की है. इस योजना के तहत दिल्ली में 60 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों का मुफ्त इलाज किया जाएगा. इलाज का सारा खर्च सरकार उठाएगी. उन्होंने कहा कि AAP के कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करेंगे.
इससे पहले उन्होंने ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ (Mukhya Mantri Mahila Samman Yojana) का ऐलान किया था. इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जाएगी. इसके साथ-साथ केजरीवाल ने यह भी ऐलान किया है कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो 1000 की जगह 2100 रुपये दिये जाएंगे. हालांकि इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी रखी गई हैं.
योजना का लाभ लेने के लिए महिला को दिल्ली का रजिस्टर्ड मतदाता होना चाहिए. इसके अलावा महिला की सालाना आय 2.50 लाख रुपये या इससे कम होनी चाहिए. महिलाओं की उम्र 18 साल से अधिक और 60 साल से कम होनी चाहिए. 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को दिल्ली में पहले से ही पेंशन का लाभ सरकार दे रही है. साथ ही अगर महिला के नाम पर कोई चार पहिया वाहन है तो वह योजना के लिए पात्र नहीं होगी.