By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
IRCTC Down: भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवाएं गुरुवार को अचानक डाउन हो गई. IRCTC की सेवाएं डाउन होने की वजह से लाखों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. टिकट बुकिंग सेवाएं ठीक उस समय डाउन हो गई, जब ट्रेनों में तत्काल स्लिपर टिकट की बुकिंग शुरू होती है. इस दौरान उन यात्रियों को भी दिकक्तों का सामना करना पड़ा, जिन्हें E-Ticket कैंसिल करवाना था.
DOWNTIME ?????? In business hours UNABLE TO UNDERSTAND…………..
Why why why ?? #irctc #irctcdown pic.twitter.com/PdFuPnO7PD
— Prabhu (@Prabhuvenkat21) December 26, 2024
इस महीने यह दूसरी बार है जब IRCTC की वेबसाइट और ऐप डाउन हुआ है. इससे पहले बीेत 9 दिसंबर को भी IRCTC की सेवाएं बाधित हुई थी. IRCTC के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह खराबी मेंटनेंस गतिविधि के कारण है और सेवाएं जल्द ही फिर से बहाल हो जाएंगी.
IRCTC DOWN: नहीं हो रही टिकटों की बुकिंग, यूजर्स हुए परेशान..#IRCTC #IRCTCDOWN #indiaroyale #ticket1 #ticketbooking #TRAIN https://t.co/98RgMLlHK0
— Prime Tv (@primetvindia) December 26, 2024
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आउटेज की निगरानी करने वाली डाउनडिटेक्टर ने बताया कि सुबह में कुछ घंटों के दौरान IRCTC में ज्यादातर शिकायतें दर्ज की गई हैं. यात्रियों ने इसकी शिकायत के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया. कई यूजर्स ने आरोप लगाया कि सेवा फिर से शुरू होने के बाद, केवल प्रीमियम टिकटें ही बुकिंग के लिए उपलब्ध रहीं. एक यूजर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए ट्विटर पर शिकायत की, ‘जब आप फिर से खोलते हैं तो सभी तत्काल टिकट बुक हो जाते हैं, लेकिन केवल प्रीमियम टिकट ही डबल कीमत पर उपलब्ध होते हैं.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें