दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले तीन दिनों तक होगी भारी बारिश! IMD का Yellow Alert

Delhi Weather Today: बारिश और घने कोहरे की वजह दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ेगा.

Published: December 26, 2024 12:56 PM IST

By Parinay Kumar

Delhi Rain Forecast
Delhi Rain Forecast

Delhi Weather Forecast: नए साल से ठीक पहले दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में ठंड बढ़ने वाली है. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए बारिश का येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया है. मौसम विभाग (IMD) की तरफ से बताया गया कि बारिश (Delhi Rain) की वजह से तापमान में भी गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक एनसीआर के लोगों को 27 और 28 दिसंबर को तेज बारिश और तेज हवा का सामना करना पड़ सकता है.

2 दिनों तक तेज बारिश के आसार

बारिश के बाद लोगों को घने कोहरे और तापमान में गिरावट का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक 27 और 28 दिसंबर को तूफान के साथ तेज बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि उस दौरान न्यूनतम तापमान भी तकरीबन 3 से 4 डिग्री बढ़ जाएगा. इसके बाद वह 11 डिग्री पर पहुंच जाएगा, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री बने रहने की संभावना है. इसके बाद 29 से 31 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा और इस दौरान एक बार फिर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

घना कोहरा का भी रहेगा प्रकोप

मौसम विभाग (IMD Weather Forecast Today) के मुताबिक 29 दिसंबर को घना कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं, 30 दिसंबर को भी घना कोहरा छाया रहेगा. हालांकि, इस दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है.

साल के आखिर दिन भी रहेगा घना कोहरा

साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को घने कोहरे की संभावना जताई गई है. इस दिन अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रह सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही मैदानी इलाकों में भी लोगों को ठिठुरन भरी सर्दी का सामना करना पड़ेगा.

(इनपुट: एजेंसी से भी) 

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.