मिनटों में ऐसे लगाएं पता कि अमरूद अंदर से लाल है या सफेद?
हम में से कुछ लोगों को लाल तो कुछ तो सफेद अमरूद पसंद होता है, हालांकि अक्सर इस बात को लेकर दुविधा बनी रहती है कि दोनों के बीच पहचान कैसे करें? तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ टिप्स
Updated Date:December 31, 2024 4:20 PM IST
By Shweta Bajpai Edited By Shweta Bajpai
सर्दी के मौसम में बाजार नए फलों से लद जाते हैं, इनमें कुछ फलों लोग जमकर इस मौसम में खाते हैं, जिनमें से एक है अमरूद. सर्दियों में अमरूद का सेवन जमकर किया जाता है. ये स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है. अमरूद में कई तरह के प्रोटीन और विटामिन भी मौजूद होते हैं, ऐसे में ये शरीर के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है, जो आंखों के लिए अच्छा होता है.
हालांकि कुछ लोग सफेद अमरूद के शौकीन होते हैं तो कुछ लाल, लेकिन क्या आपको दोनों के बीज अंतर पता है? कुछ अंदर से सफेद होते हैं तो कुछ अंदर से लाल, लेकिन क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों? आज हम आपको अपने लेख में इसके पीछे की वजह बताएंगे, साथ ही साथ ये भी बताएंगे कि अमरूद खरीदते वक्त कैसे पहचानें कि अमरूद अंदर से सफेद है या लाल.
- सफेद और लाल अमरूद में अंतर-
जैसे शपेद और लाल मरूद दिखने में अलग होते हैं वैसे ही इन दोनों के पोषक तत्वों में भी अंतर होता है. अमरूद का लाल रंग लाइकोपीन नामक पिगमेंट की वजह से आता है. ये एक तरह का प्राकृतिक रंग होता है जो अमरूद के गूदे और छिलके में पाया जाता है. वहीं सफेद अमरूद की बात करें तो इसमें लाइकोपीन पिगमेंट की कमी होती है, जिसके कारण यह सफेद होता है.
Also Read
- स्वाद में अंतर-
सफेद और लाल अमरूद के स्वाद में भी अंतर होता है, सफेद अमरूद टेस्ट में थोड़ा खट्टा और मीठा होता है. वहीं लाल अमरूद ज्यादातर मीठा निकलता है. साथ ही साथ लाल अमरूद में रस भी ज्यादा होता है.
- पोषक तत्वों में अंतर-
लाल अमरूद में लाइकोपीन ज्यादा होता है, इसके चलते ये एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है, इसके सेवन से स्किन और दिल की सेहत सही रहती है, जबकि सफेद अमरूद में लाइकोपीन कम और विटामिन सी और फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. यह पाचन को सुचारु रखता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है.
- बनावट में अंतर-
अगर आपने ध्यान से देखा हो तो दोनों अमरूद की बनावट अलग तरीके की होती है. जहां लाल अमरूद थोड़ा नरम मालूम होता है तो वहीं सफेद अमरूद अक्सर सख्त होता है. हालांकि, पकने के बाद ये दोनों नरम हो जाते हैं. लाल अमरूद से स्मूदी, जूस, आइसक्रीम आदि बनाई जा सकती है. जबकि सफेद अमरूद से चटनी, सब्जी, चटनी और सलाद बनाया जा सकता है.
लाल और सफेद अमरूद की पहचान कैसे करें?
जब भी हम अमरूद खरीदने जाते हैं तो इस बात को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं कि आखिर लाल अमरूद और सफेद अमरूद की पहचान कैसे करें तो चलिए आज हम आपको बताते हैं दोनों में पहचान करने का तरीका. लाल अमरूद ऊपर से हल्का पीला और हरा होगा. साथ ही यह वजन में भी हल्का है. वहीं सफेद अमरूद की ऊपरी सतह पूरी तरह हरी होगी या अगर यह पका होगा तो पूरी तरह पीला होगा. साथ ही ये भारी और चिकना होता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:December 31, 2024 4:20 PM IST
Updated Date:December 31, 2024 4:20 PM IST