By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Headaches Post Workout: आजकल लोग अपनी फिटनेस को लेकर अधिक सतर्क हैं, ऐसे में वो फिट-फाट दिखने के लिए अच्छी डाइट या वर्कआउट का सहारा लेते हैं. फिट रहने के लिए रोजाना वर्कआउट करना जरूरी है. हालांकि वर्कआउट के दौरान हम सभी को पसीना आने, सांस लेने में तकलीफ होने और गला सूखने की समस्या होती है, हालांकि अगर वर्कआउट के दौरान या उसके बाद आपको सिरदर्द हो रहा है तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए.
यह एक गंभीर समस्या हो सकती है. कई लोग अक्सर सिरदर्द से परेशान रहते हैं. अगर आपको हमेशा किसी शारीरिक गतिविधि जैसे चलना, जॉगिंग या व्यायाम करने के तुरंत बाद सिरदर्द होने लगता है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है.
ऑक्सीजन की कमी:
कई बार वर्कआउट करते समय शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है. मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी के कारण भी सिरदर्द हो सकता है. जब आप वर्कआउट करते हैं, तो आप अपनी सांस रोकते हैं या हल्की सांस लेते हैं. इससे मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती जिससे सिरदर्द हो सकता है. इसलिए वर्कआउट करते समय अच्छे से सांस लें.
ब्लड प्रेशर का बढ़ना:
जब आप काम करते हैं तो कभी-कभी ब्लड प्रेशर हाई हो जाता है, जिससे ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और अचानक ब्लड फ्लो बढ़ने से सिरदर्द भी हो सकता है. विशेष रूप से भारी व्यायाम से ब्लड वेसेल्स फैल जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है. ऐसे में सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
डिहाइड्रेशन:
वर्कआउट के दौरान शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जब शरीर हाइड्रेटेड नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में भी सिरदर्द हो सकता है. इसलिए अगर आपको वर्कआउट के दौरान बहुत पसीना आता है तो लिक्विड डाइट लेते रहें. शरीर को हाइड्रेटेड रखें और खूब पानी पीते रहें.
नींद की कमी:
अगर आपने पर्याप्त नींद नहीं ली है तो वर्कआउट के दौरान आपको सिरदर्द की समस्या हो सकती है. इससे शरीर में बहुत अधिक थकान होने लगती है. कई बार यह सिरदर्द का कारण भी हो सकता है. अगर आप जिम में हैवी वर्कआउट करते हैं तो अपनी नींद का पैटर्न भी सही रखें.
लो ब्लड शुगर:
जब आप भारी वर्कआउट करते हैं, तो यह आपके ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है. वर्कआउट के दौरान ब्लड शुगर का स्तर कम होने से हाइपोग्लाइसीमिया हो सकता है. इससे सिरदर्द भी हो सकता है.