13 साल की रेखा और ये सितम
हिंदी सिनेमा की सदाबहार अभिनेत्री रेखा अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रही हैं. एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में काफी उतारचढ़ाव आए. बचपन आर्थिक तंगी में बीता. पिता का प्यार नहीं मिला. खेलने की उम्र में रेखा ने काम करना शुरू कर दिया. रेखा पर लिखी यासिर उस्मान की किताब कैसी पहली जिंदगानी में उन्होंने एकट्रेस के उन दर्द भरे पलों का जिक्र किया जिसे पढ़कर कोई भी भावुक हो जाए. एक इंटरव्यू में भी रेखा ने बताया था कि ‘मेरे मातापिता दोनों ही साउथ में स्टार थे और मेरी मां बड़ी कलाकार थी तो वह बहुत चाहती थी कि मैं भी इसी फील्ड में काम करूं लेकिन मेरा इन सब कामों में मन नहीं लगता था. 13 साल की रेखा को घर को सपोर्ट करने के लिए फिल्मों में काम करना पड़ा.