Advertisement

पार्टनर की लोकेशन पर रखनी है नजर तो Google Maps का ये फीचर तुरंत कर दें ऑन, मिलेगी हर पल की खबर

Google Maps का इस्तेमाल आमतौर पर किसी रास्ते के बारे में जानने के लिए किया जाता है. लेकिन इसमें कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं जो कि आपके लिए बहुत काम के साबित हो सकते हैं.

By Renu Yadav | Updated: December 19, 2024 4:00 PM IST

कमाल का है Google Maps

Google Maps की मदद से ट्रेवल करना बहुत ही आसान हो गया है क्योंकि किसी नई जगह का रास्ता जानने के लिए आपको किसी से पूछने की जरूरत नहीं है, बल्कि Google Maps पर सर्च में जाकर केवल लोकेशन डाल दें.

Google Maps में हैं ढ़ेरों फीचर्स

Google Maps में आपको कई फीचर्स की सुविधा मिलती है. यहां आप केवल किसी स्पेसिफिक जगह जैसे कि किसी रेस्टोरेंट या होटल की लोकशन भी सर्च कर सकते हैं. साथ ही जिस लोकेशन पर जा रहे हैं वहां आसपास मौजूद अन्य जगहों के बारे में भी जान सकते हैं.

पार्टनर भी रख सकेंगे नजर

Google Maps की खासियत है कि इसकी मदद से आप अपने पार्टनर पर नजर रख सकते हैं. इसके जरिए आपको यह पता चलता रहेगा कि आपका पार्टनर कब और किस लोकेशन पर है. सेफ्टी के लिहाज से भी यह फीचर काफी उपयोगी है.

Google Maps में ऑन करें ये फीचर

अगर आप अपने पार्टनर या किसी फैमिली मेंबर की लोकेशन जानना चाहते हैं तो उसके लिए लाइव लोकेशन शेयर करनी होगी. लाइव लोकेशन पार्टनर के फोन से अपने फोन में शेयर कर दें. Google Maps का यह फीचर आपको iPhone, iPad या Android सभी डिवाइसेज में उपलब्ध होगा.

iPhone में Google Maps लोकेशन

iPhone में लाइव लोकेशन शेयर करने के लिए Google Maps ओपन करें और वहां ऊपर राइट साइड में दिए गए Gmail पर जाएं. जहां आपको लोकेशन शेयरिंग को सिलेक्ट करना है. इसके बाद शेयर लोकेशन का विकल्प आएगा उस पर क्लिक कर दें. फिर जिसके साथ ही लोकेशन शेयर करनी है उसका अकाउंट सिलेक्ट करें.

चुटकियों में मिलेगा अपडेट

इस फीचर को शेयर करने के बाद जब तक आपके पार्टनर या आपको फोन ऑन रहेगा आपको लोकेशन का अपडेट मिलता रहेगा. लेकिन इस बात का ध्यान रखें ​कि किसी की मर्जी के बिना उसकी लोकेशयर ट्रैक करना प्राइवेसी का उल्लंघन है इसलिए इस नियम को अनदेखा न करें.