Lic Holds Rs 880 Crore In Unclaimed Maturity Amounts Is Your Money Among Them
LIC के पास पड़ी है 880 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड रकम, क्या आपका पैसा भी इसमें शामिल? जानें कैसे करें चेक
LIC के पास 880.93 करोड़ रुपये का अनक्लेम्ड मैच्योरिटी अमाउंट है. पॉलिसीधारक LIC की वेबसाइट पर जाकर अपना पैसा जांच सकते हैं और जरूरी दस्तावेज जमा कर क्लेम कर सकते हैं. जल्द करें, अन्यथा राशि सरकार को जाएगी.
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, जीवन बीमा निगम (LIC) ने हाल ही में लोकसभा में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि LIC के पास 880.93 करोड़ रुपये का ऐसा मैच्योरिटी अमाउंट है, जिस पर अब तक किसी ने दावा नहीं किया है. इस खबर ने लाखों पॉलिसीधारकों को चौंका दिया है.
अनक्लेम्ड रकम का मतलब क्या है?
अनक्लेम्ड रकम का मतलब है कि पॉलिसी मैच्योर होने के बाद भी पॉलिसीधारक ने अपनी राशि नहीं ली है. यह स्थिति तब होती है:
जब पॉलिसीधारक प्रीमियम भरना बंद कर देता है.
पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, और परिवार दावा नहीं करता.
पॉलिसी मैच्योर होने के बाद भी क्लेम प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती.
अगर तीन साल तक राशि पर कोई दावा नहीं किया जाता, तो उसे अनक्लेम्ड माना जाता है.
कहां जाता है यह पैसा?
अगर मैच्योरिटी के बाद 10 साल तक भी अनक्लेम्ड रकम पर कोई दावा नहीं किया जाता, तो यह पैसा सरकार के वरिष्ठ नागरिक कल्याण कोष में ट्रांसफर कर दिया जाता है.
क्या आपका पैसा भी है इनमें? ऐसे करें चेक
LIC ने अपनी वेबसाइट पर अनक्लेम्ड अमाउंट जांचने की सुविधा दी है. पॉलिसीधारक इसे आसानी से देख सकते हैं:
LIC की वेबसाइट https://licindia.in पर जाएं.
Customer Service ऑप्शन पर क्लिक करें.
Unclaimed Amount सेक्शन चुनें.
अपना पॉलिसी नंबर, नाम, जन्म तिथि और पैन नंबर भरें.
Submit पर क्लिक करें.
कैसे करें दावा?
अगर आपकी रकम अनक्लेम्ड है, तो आप इसे वापस लेने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
LIC ऑफिस से फॉर्म लें या इसे वेबसाइट से डाउनलोड करें.
फॉर्म को पॉलिसी डॉक्यूमेंट्स, प्रीमियम की रसीद, और अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो गई है तो डेथ सर्टिफिकेट के साथ जमा करें.
LIC आपके क्लेम की जांच करेगा.
अप्रूवल के बाद अनक्लेम्ड राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी.
जल्दी करें, आपका पैसा कहीं सरकार के पास न चला जाए
यदि आपकी या आपके परिवार की कोई पॉलिसी अनक्लेम्ड हो सकती है, तो तुरंत LIC की वेबसाइट पर जाकर जांच करें. समय पर दावा कर अपने पैसे को सुरक्षित रखें.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.