Advertisement

WhatsApp पर आपका पार्टनर दिनभर किससे करता है बात? ये सीक्रेट फीचर खोलेगा पोल

WhatsApp Secret Features: अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका पार्टनर पूरे दिन किससे चैट करता है तो WhatsApp की यह सेटिंग चुटकियों में पोल खोल देगी.

By Renu Yadav | Updated: December 20, 2024 5:00 PM IST

WhatsApp का सीक्रेट

WhatsApp में कई ऐसे फीचर्स हैं जिनके बारे में अभी भी बहुत कम लोगों को पता है. अगर आप अपने किसी दोस्त या पार्टनर के दिनभर बिजी रहने से परेशान हैं और जानना चाहते हैं कि WhatsApp पर वो सबसे ज्यादा किससे बातें करते हैं तो यहां बताए गए कुछ स्टेप्स फॉलो करें. जिसके बाद चुटकियों में आपको सारी डिटेल मिल जाएगी.

पार्टनर पर रखें नजर

अक्सर लोग WhatsApp पर इतने बिजी हो जाते हैं कि कई बार अपने दोस्तों व पार्टनर की चैट को भी इग्नोर कर देते हैं. ऐसे में गुस्सा आना लाज़मी है और अगर आपका पार्टनर भी ऐसा करता है आप WhatsApp के जरिए ही उस पर नजर रखें और चेक करें कि वो WhatsApp पर किसके साथ इतना बिजी है.

WhatsApp सेटिंग में फॉर्मूला

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने पार्टनर का WhatsApp ओपन करना है. इसके बाद वहां दिए ​गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें और सेटिंग ओपन करें. बता दें कि आईफोन में सेटिंग का विकल्प आपको सबसे नीचे राइट साइड में मिलेगा.

सेटिंग में मिलेगा डाटा

WhatsApp की सेटिंग ओपन करने के बाद वहां दिए गए स्टोरेज एंड डाटा के विकल्प पर क्लिक करें. इसके बाद सबसे पहला ऑप्शन मैनेज स्टोरेज का होगा, उसे ओपन करें. यहां आपको चैट की सारी डिटेल मिल जाएगी.

मिल जाएगी सारी डिटेल

WhatsApp में सेटिंग्स पर ​दिए गए मैनेज स्टोरेज में आपको उन सभी कॉन्टैक्ट की लिस्ट मिल जाएगी. यह उन नंबर्स की लिस्ट है जिनसे आप सबसे ज्यादा बात करते हैं. इतना ही नहीं, यहां आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपने सबसे ज्यादा फोटो और वीडियो किसी नंबर पर ज्यादा शेयर किए गए हैं.