By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Poco बस कुछ देर में ही अपना X5 Pro 5G फोन आज भारत में लॉन्च कर देगा. इसकी लॉन्चिंग आज शाम 5:30pm बजे होगी. लॉन्च होने से पहले ही Poco X5 Pro के स्पेसिफकेशन और कीमत का खुलासा हो गया है.
लीक के अनुसार फोन की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होगी. इसकी सेल 13 फरवरी को दोपहर 12pm बजे से शुरू हो जाएगी. Poco X5 Pro तीन वेरिएंट में आने वाला है, 6GB RAM + 128GB ROM, 8GB RAM + 128GB ROM और 8GB RAM + 256GB ROM.अगर खरीदार ICICI बैंक से खरीदारी करते हैं तो उन्हें 2,000 रुपये की छूट मिलेगी. हालांकि Poco कीमत की आधिकारिक जानकारी लॉन्चिंग के बाद देगा.
आने वाले Poco फोन में 5,000mAh बैटरी होगी, जो 67watt फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा. कैमरे की बात करें तो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिये इसमें 16MP कैमरा होगा और 108MP प्राइमरी सेंसर होगा. Poco X5 Pro के मेन कैमरे के साथ 8MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर होगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें