Advertisement

Vastu Tips For Office Table: क्या आप भी ऑफिस डेस्क पर रखते हैं तुलसी का पौधा? जानें शुभ या अशुभ

Vastu Tips For Office Table: कई बार लोग बिना वास्तु नियम जानें अपने ऑफिस के डेस्क को सजाने के लिए उस पर बहुत कुछ रख देते हैं. ऐसे में तुलसी पौधा रखना शुभ है या अशुभ आइए जानते हैं.

By Pooja Batra | Updated: January 1, 2025 9:33 AM IST

तुलसी पौधे के नियम

कई लोग बिना वास्तु नियम जाने अपने ऑफिस डेस्क पर कई पौधे सजा देते हैं. हालांकि इसमें कई पौधे रखना शुभ होता है वहीं कुछ को रखना अशुभ माना जाता है. वास्तुशास्त्र के अनुसार कई पौधों को ऑफिस डेस्क पर रखना अशुभ माना गया है. इसमें से एक है तुलसी का पौधा. वास्तु शास्त्र और हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा अत्यधिक पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है, लेकिन इसे कहां और कैसे रखा जाए, इसके लिए कुछ नियम बताए गए हैं.

पूजनीय है तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है. जिसे ऑफिस डेस्क पर करना संभव नहीं है. ऐसा में तुलसी का अपमान समझा जाता है.

एक जगह से हटाया नहीं जाता

तुलसी के पौधे की पूजा विधिवत की जाती है. ऐसे में इसे बार-बार एक स्थान से हटाया नहीं जा सकता है. जोकि ऑफिस डेस्क पर संभव नहीं है. इसलिए इसे ऐसे रखना अशुभ माना जाता है.

मनी प्लांट का पौधा रख सकते हैं

अगर आप डेस्क पर पौधा रखना चाहते हैं तो मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या बांस के छोटे पौधे रखें. ये पौधे समृद्धि और उन्नति का प्रतीक हैं.

अगर तुलसी का पौधा रखना हो तो कहां रखें?

ऑफिस के गार्डन या बालकनी में रखें. ऑफिस में पूजा स्थल हो तो वहां तुलसी रख सकते हैं.

ज्योतिष के अनुसार तुलसी के पौधे के फायदे

तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और वास्तु दोष को दूर करता है. यह राहु, केतु और शनि जैसे क्रूर ग्रहों की नकारात्मकता को कम करता है. तुलसी के आसपास नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पातीं, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है.

ग्रह दोष का निवारण

जिन व्यक्तियों की कुंडली में शनि, राहु या केतु की दशा हो, उन्हें तुलसी का पूजन और तुलसी पत्र का सेवन करने से लाभ मिलता है. तुलसी का पौधा राहु-केतु के दोषों को शांत करता है और कालसर्प दोष के प्रभाव को कम करता है.प्रतिदिन तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाने से शनिदोष और पितृदोष से राहत मिलती है.

धन और समृद्धि का कारक

तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करने और जल चढ़ाने से धन लाभ होता है और घर में महालक्ष्मी का वास होता है.शुक्रवार के दिन तुलसी में दीपक जलाने से घर में आर्थिक संकट दूर होते हैं. तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को चढ़ाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.