Advertisement

Tulsi Mala Niyam: कब और किस दिन धारण करनी चाहिए तुलसी माला? जानें लें इससे जुड़े खास नियम

Tulsi Mala Niyam: हिंदू धर्म में तुलसी का पूजनीय स्थान दिया गया है. मां तुलसी की अराधना करने तुलसी की माला पहनने से व्यक्ति को कई अद्भुत फायदे होते हैं.

By Renu Yadav | Updated: January 1, 2025 12:10 PM IST

तुलसी की माला दूर करेगी संकट

कहते हैं कि भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है और इसमें मां लक्ष्मी का वास माना गया है. इसलिए तुलसी का पूजन करने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है. तुलसी के पौधे की तरह ही तुलसी की माला का भी विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि तुलसी की माला धारण करने से व्यक्ति के जीवन से सभी संकट मिट जाते हैं. लेकिन इस माला को धारण करने से पहले दिन व नियमों के बारे में पता होना चाहिए.

किस दिन धारण करें तुलसी माला

​तुलसी माला धारण करते समय इससे जुड़े​ नियमों के बारे में जानना चाहिए. क्योंकि यह तभी लाभ देती है जब इसे सही समय व सही तरीके से धारण किया जाए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुलसी माला धारण करने के लिए प्रदोष काल को शुभ माना गया है. प्रदोष काल यानि सूर्यास्त के बाद शाम का समय तुलसी माला धारण करने के लिए अच्छा होता है. इसके अलावा सोमवार, गुरुवार और बुधवार को भी तुलसी माता धारण कर सकते हैं.

तुलसी माला के लाभ

तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है और इसलिए इसका पूजन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. ऐसे में यदि आप तुलसी की माला गले में धारण करते हैं तो आपके जीवन में धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाएंगे और सुख-समृद्धि बनी रहेगी. तुलसी माला पहनने के बाद मन में सकारात्मक विचार आते हैं और व्यक्ति अच्छी सोच के साथ अपने कार्यों में आगे बढ़ता है.

तुलसी माला पहनने के नियम

यदि आप तुलसी माला धारण कर रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस पहनने के बाद मांस व मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. तुलसी माला धारण करने वाले जातक को तामसिक भोजन यानि लहसुन-प्याज के सेवन से भी दूर रहना चाहिए.

इस बात का रखें ध्यान

यदि किसी कारणवश तुलसी माला को गले से उतारना पड़ जाए तो दोबारा पहनने से पहले माला को फिर से शुद्ध करना चाहिए. इसके लिए तुलसी माला को गंगाजल में धोकर भगवान के चरणों में रखें और फिर धारण करें.

डिस्क्लेमर:

यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.