AUS vs IND: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने ली चुटकी, बोले- ऐसा कानून लाएंगे कि लेफ्ट आर्म से बॉलिंग करेंगे जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी BGT सीरीज का लुत्फ ले रहे हैं. उन्होंने मजाक-मजाक बुमराह की घातक बॉलिंग पर पेंच कंसने का तरीका बताया...
Updated Date:January 2, 2025 9:05 AM IST
By Arun Kumar
सिडनी. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) का रोमांच जारी है और 4 टेस्ट के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया 2-1 की बढ़त बनाकर कुछ हावी दिख रहा है. हालांकि उसकी पूरी टीम में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का खौफ साफ झलक रहा है, जिससे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) वाकिफ हैं. नए साल के मौके पर भारतीय टीम से जब प्रधानमंत्री ने मुलाकात की तो उन्होंने बुमराह पर चुटकी ले ली. उन्होंने मजाक करते हुए कहा कि हम ऐसा कानून लाएंगे, जिसके तहत भारतीय तेज गेंदबाज को घरेलू टीम के खिलाफ लेफ्ट आर्म से या फिर एक कदम चलकर बॉलिंग करेंगे.
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह को सभी फॉर्मेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज माना जाता है. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है और मौजूदा सीरीज के चार टेस्ट मैच में 30 विकेट लिए हैं. निर्णायक 5वें और अंतिम टेस्ट से पहले बुधवार को यहां भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की मेजबानी करने वाले अल्बनीज ने बुमराह की जमकर तारीफ की.
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार अल्बनीज ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, 'हम यहां एक कानून पारित कर सकते हैं, जिसके अनुसार उन्हें बाएं हाथ से या सिर्फ एक कदम चलकर गेंदबाजी करनी होगी. हर बार जब वह गेंदबाजी करने आए हैं तो बहुत रोमांचक अनुभव रहा है.' उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम ने हमें पहले ही गर्मियों में शानदार क्रिकेट दिखाया है.'
Also Read
-
कौन हैं ब्यू वेबस्टर, जिसे मिचेल मार्श की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, सिडनी में डेब्यू
-
AUS vs IND: सिडनी टेस्ट से पहले गौतम गंभीर का बयान- टीम में रहने के लिए परफॉर्मेंस ही एकमात्र जरिया
-
AUS vs IND: ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने ली चुटकी, बोले- ऐसा कानून लाएंगे कि लेफ्ट आर्म से बॉलिंग करेंगे जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, 'जब शुक्रवार को पांचवां टेस्ट शुरू होगा तो मैकग्रा फाउंडेशन के महान काम के समर्थन में एससीजी गुलाबी रंग से भर जाएगा. चलो ऑस्ट्रेलिया.'
भारतीय टीम की ओर से मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बात की. गंभीर ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया यात्रा करने के लिए एक खूबसूरत देश है लेकिन दौरा करने के लिए एक कठिन जगह है. दर्शक शानदार रहे हैं. हमें एक और टेस्ट मैच खेलना है. उम्मीद है कि हम दर्शकों का मनोरंजन कर पाएंगे.' ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने सिडनी से पहले अपनी टीम को सीरीज में 2-1 की बढ़त दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई. सिडनी टेस्ट का नतीजा यह तय करेगा कि मेजबान टीम एक दशक से भी अधिक समय के बाद ट्रॉफी हासिल कर पाती है या नहीं.
(इनपुट: भाषा)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
Published Date:January 2, 2025 9:05 AM IST
Updated Date:January 2, 2025 9:05 AM IST