AUS vs IND: सिडनी टेस्ट से पहले गौतम गंभीर का बयान- टीम में रहने के लिए परफॉर्मेंस ही एकमात्र जरिया

सिडनी टेस्ट से पहले मीडिया से बातचीत के लिए टीम के हेड कोच गौतम गंभीर सामने आए. उन्होंने खिलाड़ियों को साफ संदेश दे दिया कि टीम में रहने के लिए परफॉर्मेंस करना ही होगा.

Updated Date:January 2, 2025 9:37 AM IST

By Arun Kumar

Advertisement

सिडनी. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया शुक्रवार से साल के पहले और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) के आखिरी टेस्ट में खेलने को तैयार है. भारतीय टीम इस दौरे पर मेलबर्न टेस्ट हारकर सीरीज में 1-2 से पिछड़ गई और अब उसके पास इस मैच को जीतकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म करने का मौका है. इससे पहले यह खबरें थीं कि गौतम गंभीर मेलबर्न में भारत के लचर प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों पर नाराज थे और उन्होंने उनसे दो टूक कह दिया था कि उन्हें परिस्थितियों के लिहाज से खेलना होगा वे नेचुरल गेम का बहाना बनाकर नहीं बच सकते.

Advertising
Advertising

टीम में खबरें थीं कि गौतम गंभीर उन खिलाड़ियों से नाराज थे जो इस पूरी सीरीज में प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. कप्तान रोहित शर्मा लगातार सस्ते में आउट हुए हैं. विराट कोहली के आउट होने का तरीका एक ही रहा है कि वह ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को जबरदस्ती छेड़कर अपना विकेट उपहार में देकर गए हैं, जबकि ऋषभ पंत गैर-जिम्मेदाराना शॉट्स खेलकर आउट हुए हैं.

इस बीच जब गंभीर मीडिया से बात करने आए तो उनसे इन बातों पर सवाल किए गए. उन्होंने साफ कहा कि खिलाड़ियों से वही बातें हुईं, जो एक कोच और खिलाड़ियों के बीच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा से भी संबंध सामान्य हैं. उन्होंने कहा कि हमने बस यही बातें की हैं कि हम सिडनी टेस्ट कैसे जीत सकते हैं और सभी जानते हैं कि इस टेस्ट की क्या उपयोगिता है और खिलाड़ियों से कोई बात नहीं हुई.

Also Read

More Hindi-news News

इस मौके पर गंभीर ने साफ कर दिया कि एक बात ईमानदारी से कह सकता हूं कि भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है और टीम में बने रहने का एक ही तरीका है कि खिलाड़ियों को प्रदर्शन करना होगा. यह खेल ऐसा ही है, जहां टीम जीतती है और टीम हारती है ऐसे में प्रदर्शन ही एक ऐसी चीज है, जिसके दम पर आप उस ड्रेसिंग रूम में बने रह सकते हैं चाहे आप खिलाड़ी हों या फिर कोच...

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:January 2, 2025 9:37 AM IST

Updated Date:January 2, 2025 9:37 AM IST