By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ताजा वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) अपने बचपन के अजीज दोस्त और विनोद कांबली (Vinod Kambli) से मिल रहे हैं. कांबली सचिन को देखते ही भावुक हो जाते हैं और कसकर सचिन का हाथ पकड़ लेते हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि कभी दोनों दोस्त एक साथ क्रिकेट के एक ही सफर पर निकले थे. दोनों ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई और शुरुआत से ही प्रभाव छोड़ना शुरू कर दिया.
विनोद कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले, जिसमें उनके नाम क्रमश: 1084 और 2477 रन दर्ज हैं. लेकिन इसके बाद कांबली राह से भटक गए और वह क्रिकेट से लगातार दूर होते चले गए. वहीं तेंदुलकर ने जीवन में कभी अनुशासन नहीं छोड़ा और वह इस खेल के महान खिलाड़ियों में शुमार हो गए. सचिन ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक और वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड के अलावा और भी कई खास रिकॉर्ड अपने नाम किए.
VIDEO | Indian cricketing legend Sachin Tendulkar (@sachin_rt) met his childhood friend and former Indian cricketer Vinod Kambli at the unveiling ceremony of memorial for legendary cricket coach Ramakant Achrekar in Mumbai. pic.twitter.com/uTgW0MIfax
— Press Trust of India (@PTI_News) December 3, 2024
अब जब मुंबई में दोनों खिलाड़ियों के बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर के जन्मदिन के मौके पर उनकी याद में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया तो यहां कांबली और तेंदुलकर समेत वलविंदर सिंह संधू और दूसरे क्रिकेटर्स भी शामिल हुए, जो रमाकांत आचरेकर सर से क्रिकेट सीखकर वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बना पाए.
View this post on Instagram
इस मौके पर सचिन और कांबली का वीडियो इसलिए भी वायरल हो रहा है क्योंकि कांबली इस वीडियो में सचिन को देखकर भावुक भी दिखे और उनकी आंखें भी नम हो गईं. वहीं कांबली इन दिनों मानसिक और शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, जो उनकी नशे की लत के चलते हुई है.
इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें हो रही हैं. फैन्स कह रहे हैं कि अनुशासन छोड़ने और अनुशासन में रहने का नतीजा एक साथ देख सकते हैं. एक ओर सचिन तेंदुलकर हैं, जो आज भी बहुत फिट और सजग हैं, जबकि दूसरी ओर कांबली हैं, जो उम्र में सचिन के बराबर ही हैं लेकिन वह न तो ठीक से चल पाते हैं और न ही ठीक से बात कर पाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें