By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
एडिलेड. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) का दूसरा टेस्ट मैच अब से कुछ ही देर में शुरू होन रहा है. भारत इस 5 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ मैदान पर उतरेगा, जहां उससे इस पिंक बॉल टेस्ट में भी जीत की आस है. इस बीच स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) भी अब शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पर्थ टेस्ट में शतक जमाकर टेस्ट शतक का दो साल से चला आ रहा सूखा खत्म किया था. अब कोहली से पिंक बॉल टेस्ट में भी शतक की आस है. पर्थ के मैदान पर विराट ने अपने करियर का 30 टेस्ट शतक अपने नाम किया था. अब अगर वह डे-नाइट टेस्ट में भी शतक जमाते हैं तो कई नायाब रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लेंगे.
एडिलेड के मैदान पर विराट कोहली ने अब तक 3 टेस्ट शतक जमाए हैं. अगर वह इस टेस्ट में भी शतक जमा देते हैं तो यह इस मैदान पर उनके करियर का चौथा टेस्ट शतक होगा और वह तब एडिलेड में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जमाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल इस मामले में विराट कोहली और इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जैक हॉब्स 3 शतकों के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं.
एडिलेड में शतक जमाते ही विराट कोहली के नाम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कुल 10 शतक भी हो जाएंगे. इसी के साथ वह इस ट्रॉफी में सर्वाधिक शतक जमाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे. फिलहाल कोहली यहां भी 9 शतकों के साथ संयुक्त रूप से पहले पायदान पर हैं. कोहली के अलावा यहां सचिन तेंदुलकर भी 9 शतकों के साथ टॉप पर हैं.
अगर विराट कोहली यहां इस टेस्ट की दोनों पारियों में कम से कम 102 रन बना लेते हैं तो वह इस मैदान पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज भी बन जाएंगे. कोहली के नाम एडिलेड में 509 रन हैं. इस फेहरिस्त में फिलहाल सबसे आगे वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (610) का नाम सबसे आगे हैं. इसके बाद लारा के ही हमवतन सर विवियन रिचर्ड्स का नाम है, जिन्होंने 552 रन बनाए और इसके बाद नंबर 3 पर विराट कोहली का नाम है.
ब्रायन लारा- 610 रन
सर विवियन रिचर्ड्स- 552 रन
विराट कोहली- 509 रन
वैली हैमंड-482 रन
लियोनार्ड हटन- 456 रन
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें