मिचेल स्टार्क का आसान शिकार बने कोहली
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिंक बॉल टेस्ट में एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद से छेड़छाड़ में फंसकर मिचेल स्टार्क का आसान शिकार बने. उनके इस विकेट के बाद पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने उनकी आलोचना की है. मांजरेकर ने कहा कि कोहली अपनी इस कमजोरी को दूर करने का तरीका नहीं तलाश रहे और इसके चलते उनका टेस्ट औसत गिर रहा है.