By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Taj Mahal Security Update: बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद ताजमहल की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. धमकी के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और CISF के जवान नजर रखे हुए हैं. सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है. ताजमहल में प्रवेश के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है. ऐसे में बम, बारूद या किसी भी अन्य संदिग्ध सामान के ताज परिसर में पहुंचना असंभव के बराबर है. इन सबके बीच ASI ने ताजमहल आने वाले पर्यटकों के लिए कुछ पाबंदियां भी लगाई हैं. ताजमहल में सिर्फ आप अपनी दवाएं, पानी बॉटल, बच्चों के दूध की बॉटल और मोबाइल फोन लेकर ही जा सकते हैं.
बता दें कि बीते मंगलवार को ताजमहल को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. ताज सुरक्षा के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सैयद अरीब अहमद ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, ‘पर्यटन विभाग को ईमेल मिला है. उसके आधार पर ताजगंज पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया जा रहा है.
मालूम हो कि भारत में स्कूलों और एयरलाइनों समेत अलग-अलग क्षेत्रों को निशाना बनाकर बम धमकियों में हाल के दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है. बम की धकमी की वजह से विमानन उद्योग को विशेष रूप से भारी नुकसान पहुंचा है. ऐसे खतरों को देखते हुए कई उड़ाने निलंबित या डायवर्ट की गई हैं. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2022 और 13 नवंबर, 2024 के बीच, घरेलू एयरलाइनों को कम से कम 1,143 फर्जी बम धमकियां मिलीं. चिंताजनक बात यह है कि अकेले 2024 में ऐसी 994 घटनाएं हुईं हैं.