Delhi Election 2025: AAP नेता दिलीप पांडे का क्या कटने वाला है टिकट? Tweet किस तरफ कर रहा इशारा

Delhi Election 2025: दिलीप पांडे (Dilip Pandey) ने ट्वीट कर कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र से कोई भी चुनाव लड़े, केवल अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे और लोग यह सुनिश्चित करेंगे.

Published: December 6, 2024 4:57 PM IST

By Parinay Kumar

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के साथ AAP नेता दिलीप पांडे. (File Photo-ANI)
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के साथ AAP नेता दिलीप पांडे. (File Photo-ANI)

Delhi Assembly Election: दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बार सत्ता में वापसी का भरोसा है. वहीं, दूसरी तरफ BJP भी सरकार बनान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही. इन सबके बीच आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे (Dilip Pandey) ने संकेत दिया कि आगामी चुनाव में उन्हें तिमारपुर सीट से टिकट संभवत: नहीं मिलेगा. पांडे ने कहा कि अब उनके लिए कुछ और करने का समय आ गया है.

तिमारपुर से विधायक हैं दिलीप पांडे

तिमारपुर से विधायक दिलीप पांडे ने ट्वीट कर कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र से कोई भी चुनाव लड़े, केवल अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे और लोग यह सुनिश्चित करेंगे. बता दें कि हाल ही में शाहदरा से ‘आप’ विधायक और दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने केजरीवाल को एक पत्र लिखकर अपनी बढ़ती हुई उम्र का हवाला देते हुए चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की बात कही थी. दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी 2025 में होने हैं.

पांडे ने ट्वीट कर क्या कहा?

आप के मुख्य सचेतक दिलीप पांडे ने ट्वीट किया, ‘राजनीति में पहले संगठन निर्माण और फिर चुनाव लड़ने के दायित्व का निर्वहन करने के बाद, अब समय है कि आम आदमी पार्टी में ही रह कर कुछ और करने का. तिमारपुर विधानसभा में चुनाव जो भी लड़े, दिल्ली के मुख्यमंत्री तो अरविंद केजरीवाल जी ही बनेंगे, और हम सभी दिल्ली वाले मिल कर यह सुनिश्चित भी करेंगे.’

लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव भी

सिंगापुर में रहने वाले पूर्व सॉफ्टवेयर इंजीनियर पांडे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में शामिल होने के लिए भारत वापस आये और बाद में अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी बनाने के बाद वे आप के प्रमुख नेताओं में से एक बन गये. आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्वांचली नेता पांडे ने 2019 में पार्टी के टिकट पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली की सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मनोज तिवारी से हार गए थे.

पांडे ने कहा कि राजनीति में होने का उनको एकमात्र संतोष यह है कि ‘आप’ सरकार ने बड़ी संख्या में आम आदमी और गरीब लोगों का जीवन आसान बना दिया है और कई बच्चों के लिए बेहतर जीवन की संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त किया है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.