Salman Khan की दुश्मनी ने करियर पर लगाया ब्रेक, अब बनाया 1200 करोड़ का साम्राज्य

आज हम आपको बॉलीवुड के उस एक्टर के बारे में जिसका करियर भले ही सही नही रहा हो, लेकिन उन्होंने नटवर्थ में बड़े-बड़े एक्टर्स को पीछे कर दिया है.

Updated: December 3, 2024 1:48 PM IST

By Shilpi Singh | Edited by Shilpi Singh

Salman Khan की दुश्मनी ने करियर पर लगाया ब्रेक, अब बनाया 1200 करोड़ का साम्राज्य

Vivek Oberoi Net Worth: बॉलीवुज के कई सारे ऐसे स्टार है जो ना केवल एक्टिंग करते हैं बल्कि वो अपना खुद का बिजनेस भी करते हैं ताकि उनके पास हमेशा एक बेकअप प्लान हो, क्योंकि सिनेमा जगत में कौन सा सितार कब ढ़ल दाए कोई नहीं जानता है. ऐसे में आज हम आपको उस सितारे के बारे में बताएंदे जो एक वक्त में अपने करियर के चरम पर था, लेकिन बॉलीवुड के भाईजान यानि की सलमान खान से पंगा लेने के बाद से ही उनके करियर पर ब्रेक लग गया, लेकिन उन्होंने अपने व्यापार की वजह से आज 1200 करोड़ का साम्राज्य खड़ा कर लिया है. आइए जानते हैं वो कौन एक्टर है.

करोड़ों का मालिक है ये फ्लॉप एक्टर

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ओबेरॉय हैं. विवेक ओबेरॉय इस वक्त अपनी लग्जरी लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं और एक्टर ने हाल ही में अपने और परिवार के लिए रोल्स रॉयस कलिनन खरीदी है जिसकी कीमत 1 करोड़ से अधिक है. बता दें ये गाड़ी दुनिया की सबसे महंगी कारों में से एक है. ऐसे में अब हर कोई हैरान रह गया है कि वो बिना फिल्मों में नजर आए इतनी कमाए कैसे करते हैं.

स्टार बनते-बनते रह गए विवेक

विवेक ने अपना बॉलीवुड करियर 2002 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से शुरू किया था, इसके बाद उन्होंने साथिया और मस्ती सहित कई हिट फिल्में दीं थीं और विवेक को तब तक बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार माना जाने लगा था. हालांकि इसी दौरान उनका दिल ऐश्वर्या के लिए धड़का और यही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हुई, क्योंकि इस वजह से उनका पंगा सलमान खान से हो गया और उनका करियर लगभग खत्म हो गया.

रवीना टंडन ने पीरियड्स के दर्द में की थी Tip Tip Barsa Paani की शूटिंग, जानें किस्सा 0

सलमान से पंगा और करियर खत्म

दरअसल 2004 के आसपास, विवेक ओबेरॉय कथित तौर पर ऐश्वर्या राय को डेट कर रहे थे, और उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने बताया कि सलमान ने उन्हें धमकी दी है और 100 से अधिक फोन किए हैं. हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, विवेक का बॉलीवुड द्वारा बहिष्कार किया गया और पब्लिकली माफी मांगने के बावजूद सलमान ने उन्हें माफ नहीं किया और इसकी वजह से विवेक का करियर ढ़लान की तरफ बढ़ गया.

विवके की 1200 करोड़ रुपये की संपत्ति

विवेक ने कुछ सालों तक फिल्मों में काम करने की कोशिश की लेकिन उन्हें काम नहीं मिला और इसके बाद एक्टर ने अपनी रियल एस्टेट कंपनी शुरू की उन्होंने एक इवेंट मैनेजमेंट फर्म, मेगा एंटरटेनमेंट की भी स्थापना की. इसके अलावा, वह रास अल खैमा में स्थित 2,300 करोड़ रुपये के वेंचर एक्वा आर्क प्रोजेक्ट को भी सपोर्ट कर रहे हैं. विवेक के बिजनेस पोर्टफोलियो में कई स्टार्टअप कंपनियों में इनवेस्टमेंट भी शामिल है. वहीं एक्टर ने अपने दम पर करीब 1200 करोड़ रुपये की संपत्ति खड़ कर ली है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.