सलमान खान की सुरक्षा में सेंध, शूटिंग सेट पर घुसा संदिग्ध, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दी धमकी!

Salman Khan : ऐसी धमकियों और घर पर हुई गोलीबारी के बाद सलमान खान की सुरक्षा को Y+ कैटेगरी में अपग्रेड कर दिया गया है. उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की कड़ी तैनाती है.

Published: December 4, 2024 11:30 PM IST

By Akarsh Shukla

सलमान खान की सुरक्षा में सेंध, शूटिंग सेट पर घुसा संदिग्ध, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेकर दी धमकी!

Salman Khan Breach : बॉलीवुड के ‘दबंग’ स्टार सलमान खान की सुरक्षा में बुधवार को बड़ी सेंध लगाई गई. मुंबई के जोन 5 एक्टर सलमान की शूटिंग लोकेशन पर रात के समय एक संदिग्ध व्यक्ति घुस गया. दादर इलाके में हुई इस घटना के बाद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. बताया जा रहा है कि जब शख्स शूटिंग साइट पर घुसा तो, उस वक्त सलमान वहां मौजूद नहीं थे. जब क्रू के सदस्यों ने संदिग्ध को पकड़ा और रोकने की कोशिश की तो उसने चिल्लाते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेते हुए धमकी दी. शख्स ने कहा, ‘लॉरेंस बिश्नोई को बुलाऊं क्या?’. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंची और शख्स को हिरासत में ले लिया गया है.

संदिग्ध ने बढ़ाई फैंस की चिंता

संदिग्ध को आगे की पूछताछ के लिए शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. हाल के महीनों में धमकियों की एक सीरीज के बाद सलमान खान की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है, लेकिन उनकी शूटिंग लोकेशन पर संदिग्ध की मौजूदगी ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. पिछले महीने ही जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने एक गाने में उसका और सलमान का नाम होने को लेकर धमकी दी थी. यह धमकी मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मिली थी. धमकी भरे संदेश में एक गाने का जिक्र किया गया है जिसमें कथित तौर पर सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई दोनों का नाम है, जिसमें कहा गया है कि इस गाने के सॉन्ग राइटर को एक महीने के भीतर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

Y+ कैटेगरी में अपग्रेड सलमान की सुरक्षा

धमकी वाले मैसेज में लिखा था, ‘गीतकार की हालत ऐसी हो जाएगी कि वह अब गाना नहीं लिख पाएगा. अगर सलमान खान में हिम्मत है तो उन्हें उसे बचाना चाहिए.’ ऐसी धमकियों और घर पर हुई गोलीबारी के बाद सलमान खान की सुरक्षा को Y+ कैटेगरी में अपग्रेड कर दिया गया है. उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस की कड़ी तैनाती है. इसके अलावा मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए चेहरे की पहचान तकनीक के साथ एआई-संचालित, हाई-रिजॉल्यूशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं. हाल ही में पुलिस ने 32 वर्षीय विक्रम उर्फ भीखा राम को सलमान को धमकी देने के सिलसिले में कर्नाटक के हावेरी में हिरासत में लिया गया था. मूल रूप से राजस्थान के जालौर के रहने वाले भीखा राम को महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) को सौंप दिया गया था.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.