अब स्मोकिंग पाइप पीते हैं
बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने जब हाल ही में नाना पाटेकर से बातचीत में ये खुलासा किया कि कैसे उन्हें शराब की लत लग गई थी. आमिर ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक ऐसा दौर था जब वे एक बार पीना शुरू करते थे तो रात भर पीते ही रहते थे. हालांकि इस बातचीत में उन्होंने ये भी बताया कि अब अपनी इन बेड हैबिट्स पर काबू पा चुके हैं. उन्होंने शराब पीना छोड़ दिया है, लेकिन वे अभी भी स्मोकिंग पाइप पीते हैं.