By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
PM Kisan 16th Installment Date: PM मोदी ने PM किसान की 15वीं किस्त के 2000 रुपये 15 नवंबर को जारी किया था. पीएम ने झारखंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi) के तहत 8 करोड़ से अधिक किसानों को 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की रकम जारी की थी.
योजना के अनुसार, अगली किस्त चार महीने बाद लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी. 15वीं किस्त नवंबर में जारी की जा चुकी है और 16वीं किस्त अगले साल फरवरी से मार्च के बीच जारी होने की उम्मीद की जा सकती है. अगली किस्त जारी करना निश्चित नहीं है और इसमें बदलाव हो सकता है.
बता दें, पीएम किसान योजना के तहत सभी भूमिधारक किसान परिवारों को प्रति परिवार 6000 रुपये का वित्तीय सहायता दी जाती है. इन 6 हजार रुपये को हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में दिया जाता है. इस योजना के तहत सभी लाभार्थियों को पूरी वित्तीय सहायता केंद्र सरकार की तरफ से उठाई जाती है.
जो किसान इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन किए हैं और उनके खाते में पैसे नहीं आ रहे हैं, तो मतलब बिल्कुल साफ है. उनके डॉक्यूमेंट्स पूरे नहीं हो सकते हैं. स्कीम का लाभ लेने के लिए ईकेवाईसी करना अनिवार्य है. बिना ईकेवाईसी के पैसे खाते में नहीं ट्रांसफर किए जाएंगे.
India.com से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें