By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Financial Planning: आज के दौर में फाइनेंशियल प्लानिंग बहुत ज़रूरी हो गई है. अगर आपकी मंथली सैलरी 50,000 रुपये है, तो सही निवेश से आप अपने भविष्य को सुरक्षित और आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं. SIP (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) एक बेहतरीन विकल्प है, जो धीरे-धीरे आपकी छोटी बचत को बड़ी पूंजी में बदल सकता है.
आमतौर पर, एक व्यक्ति को अपनी सैलरी का 20-30% हिस्सा निवेश में लगाना चाहिए.
अगर आपकी मंथली सैलरी 50,000 रुपये है, तो आप निम्नलिखित कैलकुलेशन को ध्यान में रख सकते हैं:
इस हिसाब से आप 15,000 रुपये निवेश कर सकते हैं. अगर आप SIP शुरू कर रहे हैं, तो 10-12% की अनुमानित रिटर्न के साथ यह रकम 15-20 साल में बड़ी पूंजी बन सकती है.
अगर शुरुआत में 15,000 रुपये निवेश करना कठिन लगता है, तो आप 5,000-10,000 रुपये से शुरुआत करें और जैसे-जैसे आय बढ़े, निवेश भी बढ़ाते रहें.
अपने रिस्क प्रोफाइल और लक्ष्यों के हिसाब से सही म्यूचुअल फंड चुनें.
गौरतलब है कि 50,000 रुपये की सैलरी पर 15,000 रुपये तक SIP में निवेश करना सही रणनीति है. छोटी शुरुआत करके धीरे-धीरे निवेश बढ़ाने से आप भविष्य के बड़े वित्तीय लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर सकते हैं.
(डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें. बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है, कृपया अपने विवेक से निर्णय लें.)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें