Advertisement

वो एक्ट्रेस, जिसे कहा गया मोटी... मनहूस, रातों-रात 12 फिल्मों से निकाली गईं, अब करती है करोड़ों की छपाई

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की बॉडी को लेकर बहुत ट्रोल किया गया. यही नहीं एक डायरेक्टर ने तो इन्हें मनहूस का टैग दे दिया था.

By Pooja Batra | Updated: January 1, 2025 5:00 PM IST

जूनियर माधुरी दीक्षित बनना चाहती थी

बॉलीवुड की धक- धक गर्ल माधुरी दीक्षित करोड़ों दिलों की धड़कन रही हैं. इस एक्ट्रेस ने बेहतरीन फिल्मों में काम किया. माधुरी जब 16 या 17 साल की थी तब उन्हें पहली फिल्म का ऑफर आया था. आज भी कई अभिनेत्रियां माधुरी दीक्षित बनने का सपना लेकर मुंबई आती हैं. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी ही एक्ट्रेस की जो जूनियर माधुरी दीक्षित बनना चाहती थी. लेकिन लोगों ने उसे 'मनहूस' का टैग दे दिया.

टीवी शो से शुरू किया करियर

विद्या बालन का जन्म मुंबई के चेंबूर में एक तमिल फैमिली में हुई था, उन्होंने बेहद छोटी उम्र से ही फिल्मों में अपना करियर बनाने का सपना देख लिया था. उन्होंने सिर्फ 16 साल की उम्र में एकता कपूर के शो ‘हम पांच’ से अपने करियर की शुरुआत की, जिसके बाद उन्हें लगातार सफलता मिलती गई. विद्या बालन बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित से काफी प्रभावित थीं. उन्हें देखकर ही विद्या ने एक्टर बनने का सपना देखा. टीवी शो में डेब्यू के बाद विद्या ने तमिल और मलयालम फिल्मों में भी ट्राई किया, लेकिन वो असफल रहीं.

लोगों ने कहा मनहूस

विद्या बालन को स्ट्रगल के दिनों में साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल के साथ फिल्म ‘चक्रम’ में काम करने का ऑफर मिला, जिसके बाद उनकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था. एक समय ऐसा भी था जब विद्या ने 6 महीने में 12 फिल्में साइन कीं. लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और मोहनलाल व डायरेक्टर के बीच मतभेद की वजह से वो फिल्म बीच में ही रोक दी गई और कभी बन ही नहीं पाई. इसके लिए विद्या बालन को कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोषी ठहराया गया और मनहूस करार दिया गया.

बहुत रोती थी

विद्या बालन ने बताया कि कैसे 3 साल तक उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा था जिससे वो पूरी तरह से टूट गई थीं. मेरे पेट की आग ने मुझे हारने नहीं दिया. मैं रोज रात को रोती थी और कहती थी ये मेरे लिए आखिर रात है जब मैं हार मान रही हूं. मैं सुबह फिर से खड़ी हो जाती थी. मैं बहुत प्रार्थना करती हूं इससे बहुत ताकत मिलती है.

कई फिल्मों से निकाला गया

पनौती के टैग की वजह से प्रोड्यूसर्स ने मुझे फिल्म से रिपलेस्ड करना शुरू कर दिया था. विद्या ने बताया कि उन्हें दर्जनों फिल्मों से बाहर किया गया था.

मेकर्स देखते थे कुंडली

विद्या ने बताया कि एक बार वो तमिल फिल्म की शूटिंग कर रही थी. तब उस फिल्म के प्रोड्यूसर ने उनसे मिलने से इंकार कर दिया था. कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया है. प्रोड्यूसर ने कहा कि था मैंने उसकी कुंडली देखी है वो बदकिस्मत है.

एक्ट्रेस लगती भी है

विद्या ने आगे बताया कि ये सुन मेरे पेरेट्ंस उस प्रोड्यूसर के पास चेन्नई पहुंचे थे और उससे जवाब मांगा था तब प्रोड्यूसर ने कहा था कि क्या वो हीरोइन जैसे लगती भी है.

जूनियर माधुरी बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

विद्या बालन बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं. अभिनेत्री ने कहा जब मैंने माधुरी दीक्षित की फिल्म तेजाब देखी थी उसी वक्त से ठान लिया था कि मुझे इनके जैसा बनना है.

अपनी बॉडी से होने लगी थी नफरत

विद्या को कई फिल्मों से बाहर निकाल दिया गया जिसके बाद उन्हें सिर्फ बाहरी लोगों से ही नहीं बल्कि खुद से भी नफरत होने लगी थी. विद्या ने खुद कहा था, मैंने अपनी बॉडी से लंबी लड़ाई लड़ी है. मैं अपने शरीर से नफरत करने लगी थी, काफी गुस्सा था. हालांकि बाद में विद्या ने खुद को फिट बनाया और बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया.