हेमा से शादी करना चाहते थे जीतेंद्र
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र बॉलीवुड के स्टार कपल में से एक हैं. हेमा मालिनी की अदायगी के लोग आज भी दीवाने हैं. हेमा का असली नाम हेमा मालिनी चक्रवर्ती था. फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपने नाम से चक्रवर्ती सरनेम हटा लिया. 80 के दशक में हेमा का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ा. हालांकि उनका दिल धर्मेंद्र के लिए धड़कता था. लेकिन वो शादीशुदा थे यही बात हेमा के घरवालों के पसंद नहीं थीं. हेमा मालिनी और जितेंद्र उस समय बैंगलोर में सी.वी. राजेंद्र की फिल्म दुल्हन की शूटिंग कर रहे थे. इस दौरान वे एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताते थे. सेट पर रहने वाले हर व्यक्ति को पता चल गया था कि जितेंद्र किस तरह हेमा के प्यार में दीवाने हो गए हैं. उनके इरादे भी काफी अच्छे थे. जितेंद्र, हेमा से शादी करना चाहते थे.