डिलीवरी के 16 महीने बाद हीरोइन फिर प्रेग्नेट? वीडियो देख हैरान लोग देने लगे बधाई

इस एक्ट्रेस ने फैंस को न्यू ईयर की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया. जिसमें उन्होंने दिखाया कि साल 2024 उनके लिए कैसा रहा. लेकिन लोगों का ध्यान तो कहीं और ही जाकर अटक गया.

Updated Date:January 2, 2025 8:51 AM IST

By Pooja Batra Edited By Pooja Batra

Advertisement

इलियाना डिक्रूज ने अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं देने के लिए एक वीडियो पोस्ट किया है. साथ ही उन्होंने एक हिंट भी छोड़ दिया है जिससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस डिलीवरी के 16 महीने बाद फिर मां बन सकती हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- प्यार. शांति और दया. उम्मीद है कि साल 2005 भी ऐसा ही निकलेगा. यही नहीं साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंसी स्ट्रिप भी दिखाई. जिसके बाद लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए.

Advertising
Advertising

इस वीडियो में एक्ट्रेस ने दिखाया कि किस तरह वो और उनके पति माइकल अपने बेटे की प्यार से पाल रहे हैं. और वह महीनों की गिनती कर रही है. वीडियो खत्म होने से पहले वो एक पॉजेटिव प्रेगनेंसी स्ट्रिप लोगों को दिखाती है. जिसके बाद फैंस उन्हें प्रेग्नेंसी की बधाई देने लगते हैं.

इलियाना की पहली प्रेग्नेंसी

अप्रैल 2023 में, इलियाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर की घोषणा करते हुए वनसी की तस्वीर पोस्ट की. उन्होंने लिखा, "जल्द ही आ रहा है. मेरे प्यारे से बच्चे से मिलने का इंतजार नहीं कर सकती." उन्होंने मई में अपने पेट की तस्वीर पोस्ट की और अगस्त में अपने बेटे के जन्म की घोषणा करते हुए लिखा, "हम अपने प्यारे बेटे का दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं, इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. दिल भर आया है." मार्च 2024 में, उन्होंने एक लंबी नोट लिखी जिसमें उन्होंने बताया कि 'नींद से वंचित' मां होने के कारण मातृत्व कितना मुश्किल था. इलियाना और माइकल ने 2023 में एक सीक्रेटली शादी की थी.

Also Read

More Hindi-news News

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:January 2, 2025 8:51 AM IST

Updated Date:January 2, 2025 8:51 AM IST

Topics