कौन हैं ब्यू वेबस्टर, जिसे मिचेल मार्श की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, सिडनी में डेब्यू

ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में फ्लॉप रहे ऑलराउंडर मिचेल मार्श को 5वें और आखिरी टेस्ट से प्लेइंग XI से बाहर कर दिया है. उनकी जगह 31 वर्षीय ब्यू वेबस्टर को जगह मिली है.

Updated Date:January 2, 2025 12:40 PM IST

By Arun Kumar

Advertisement

सिडनी. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) के 5वें और आखिरी टेस्ट के लिए कंगारू टीम ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है. टीम में सिर्फ एक ही बदलाव किया गया है और इस सीरीज में फ्लॉप रहे मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की जगह 31 वर्षीय ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर (Beau Webster) को टीम में जगह दी है. तस्मानिया के लिए खेलने वाले 6 फीट 3 इंच के कद वाले खिलाड़ी का यह इंटरनेशनल डेब्यू होगा. भले ही उन्हें टेस्ट क्रिकेट में लंबे इंतजार के बाद मौका मिला है लेकिन उनके घरेलू क्रिकेट के आंकड़े देखें तो वह मंझे हुए ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं.

Advertising
Advertising

इस समय सीरीज में 2-1 की बढ़त ले चुकी ऑस्ट्रेलिया ने यह सही मौके पर सही दाव चला है. मिचेल मार्श इस सीरीज के पहले 4 टेस्ट मैच खेल कर कुछ खास नहीं कर पाए थे. वह गेंदबाजी से लगभग दूर ही थे और उन्होंने बहुत सीमित मौकों पर ही बॉल फेंकी, जबकि बल्ले से भी रन नहीं बना रहे थे. वह इस सीरीज में सिर्फ 73 रनों का ही योगदान दे पाए थे.

31 वर्षीय वेबस्टर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में मंझे हुए खिलाड़ी दिख रहे हैं, जिनके नाम 93 मैचों में 5297 रन दर्ज हैं वहीं बॉलिंग में उन्होंने 148 विकेट अपने नाम किए हैं. इतना ही नहीं वह बॉलिंग में शानदार विविधता लेकर आते हैं, जो मीडियम पेस बॉलिंग के साथ-साथ ऑफ ब्रेक बॉलिंग भी कर सकते हैं. हालांकि वह इन दिनों अपने देश की घरेलू टी20 लीग में सिडनी स्टार्स के लिए खेल रहे थे कि आखिरी टेस्ट मैच के लिए नेशनल टीम से उन्हें बुलावा आ गया.

Also Read

More Hindi-news News

उन्होंने अपना आखिरी प्रथम श्रेणी मैच 24 नवंबर को खेला था, जिसमें न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ उन्होंने बल्ले से 61 और 49 रन की पारियां खेली थीं, जबकि मैच की दोनों पारियों में 5 विकेट अपने नाम किए. शेफील्ड शील्ड का यह मैच उन्होंने सिडनी में ही खेला था. शुक्रवार से शुरू होने वाले इस मैच के लिए भारत टॉस के दौरान ही अपनी प्लेइंग XI की तस्वीर साफ करेगा.

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date:January 2, 2025 12:40 PM IST

Updated Date:January 2, 2025 12:40 PM IST