By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
देश में डिजिटल भुगतान के तरीकों में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने वाला UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) अब आम नागरिकों के जीवन का हिस्सा बन चुका है. सब्जीवाले से लेकर बड़े शॉपिंग मॉल तक, UPI के माध्यम से भुगतान करना अब रोजमर्रा की बात हो गई है. हालांकि, इसके साथ ही UPI फ्रॉड भी बढ़ रहे हैं, जिससे साइबर सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में इस विषय पर महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए हैं.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में UPI ट्रांजैक्शन से संबंधित आंकड़े पेश किए, जो यह साबित करते हैं कि इस सिस्टम में कितना बड़ा इन्क्रीमेंट हुआ है.
इससे साफ है कि डिजिटल पेमेंट की दिशा में देश तेजी से बढ़ रहा है और UPI एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है.
वहीं, UPI के माध्यम से धोखाधड़ी की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है. वित्त मंत्री ने UPI फ्रॉड के आंकड़े भी साझा किए, जो चिंताजनक हैं.
यह आंकड़े यह दिखाते हैं कि फ्रॉड के मामले बढ़ रहे हैं, और इससे डिजिटल भुगतान के सुरक्षा उपायों पर सवाल उठ रहे हैं.
वित्त मंत्री ने UPI ट्रांजेक्शन को और ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि एनपीसीआई, आरबीआई और सरकार मिलकर कई सुरक्षा उपायों पर काम कर रहे हैं. इनमें पिन के जरिए टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन, डिवाइस बाइंडिंग और डेली ट्रांजैक्शन लिमिट जैसे कदम शामिल हैं, ताकि धोखाधड़ी को रोका जा सके.
इसके साथ ही वित्त मंत्री ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार और आरबीआई द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं. अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने, कॉल और संदेशों से सतर्क रहने और विज्ञापनों के माध्यम से जानकारी देने की प्रक्रिया जारी है.
गौरतलब है कि UPI के बढ़ते ट्रांजैक्शन और धोखाधड़ी के मामलों के बीच सरकार और वित्तीय संस्थाएं लगातार प्रयास कर रही हैं कि डिजिटल भुगतान अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बने. इन प्रयासों से यह उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में UPI और भी सुरक्षित और प्रभावी तरीके से काम करेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Business Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें