By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट टीम में लगातार अपनी जगह पक्की करने के मौके ढूंढ रहे सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने बेंगलुरु टेस्ट में बड़ा शतक ठोककर पहले ही फैन्स का दिल जीत लिया था. अब उन्होंने फैन्स को एक बार और खुश होने का मौका दिया है. वैसे इस बार फैन्स भी ज्यादा खुशी सरफराज को भी है क्योंकि वह पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया. बता दें सरफराज को यह उनके 27वें जन्मदिन से एक दिन पहले नायाब तोहफा मिला है. 22 अक्टूबर को उनका बर्थडे होता है और अब 21 अक्टूबर भी उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन बन गया है, जब उनके बेटे का बर्थडे हुआ करेगा.
सरफराज ने अपने बेटे को गोद में लेकर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, ‘इट्स बेबी ब्वॉय’ (यह लड़का है.) इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है और एक तस्वीर के बैकग्राउंड में श्रेया घोषाल का गाया गाना, ‘इत्ती सी हंसी, इत्ती सी खुशी.. इत्ता सा टुकड़ा चांद का….’ भी शेयर की है.

सरकफराज खान, अपने पिता और नवजात बेटे के साथ… @Instagram
आज अपना 27 वां जन्मदिन मना रहे सरफराज इन दिनों भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अनफिट शुभमन गिल (Shubman Gill) की जगह टीम में मौका मिला था. पहली पारी में 0 बनाने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में शानदार 150 रन ठोककर फैन्स का दिल जीत लिया. बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे थे और पूरी टीम सिर्फ 46 रनों पर ढेर हो गई. इसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर भारत पर 356 रनों की विशाल बढ़त बनाई थी.
भारत की दूसरी पारी में सरफराज खान का खेल बेहतरीन रहा, जिन्होंने पहले विराट कोहली (70) के साथ तीसरे विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की और फिर ऋषभ पंत (99) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 207 रनों की साझेदारी की. उन्होंने यहां 150 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 195 गेंदों का सामना कर 18 चौके और 3 छक्के भी जमाए. इसके बाद अब पुणे टेस्ट में उनका खेलना संभव लग रहा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें