By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Sherni Ka Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां हर रोज हजारों लाखों की तादाद में वीडियो देखे और अपलोड किए जाते हैं. इनमें ज्यादातर वीडियो सामान्य होते हैं मगर कुछ ऐसे होते हैं जिनसे चाहकर भी कोई नजरें नहीं हटा पाता है. ऐसा ही एक वीडियो एक शेरनी के विलाप से जुड़ा हुआ है जो हर तरफ छाया हुआ है. इसे देखकर मालूम होता है कि शेरनी जंगल में शिकार करने निकली थी तभी पीछे से किसी जानवर ने उसके बच्चे का ही शिकार कर डाला. फ्रेम में इसके बाद का नजारा किसी को भी हैरान कर देगा.
ध्यान खींच रहे वीडियो में देख सकते हैं कि जंगल के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक शेरनी जब शिकार से वापस लौटी तब अपने बच्चे को ना देखकर परेशान हो गई. उसने यहां वहां नजर दौड़ाई और फिर एकाएक नजरें एक जगह जा टिकीं. शेरनी वहां पहुंची और अपने बच्चे को बदहवास देखकर चिंतित हो गई. उसने काफी देर तक अपने लाल को उठाने की कोशिश की मगर जब उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, वो खूब आक्रामक हो गई. वो बुरी तरह तरह विलाप करने लगी. फिर वो होता है जो शायद ही देखा हो.
View this post on Instagram
शेरनी के विलाप के बीच वीडियो में एक खूबसूरत लम्हा भी देखने को मिला. दरअसल शेरनी जब अपने बच्चे की मौत का विलाप कर रही थी तब कुछ ही दूरी पर जिराफ का जोड़ा सबकुछ खड़ा देख रहा था. मानो शेरनी के दुख में वो भी दुखी हैं. वीडियो इंस्टाग्राम खूब देखा जा रहा है. इसे alicemurrellanimals नाम के पेज पर भी अपलोड किया गया है, जिसे खूब शेयर किया जा रहा है.