By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है. रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने शुक्रवार रात एक स्थानीय अस्पताल में बेटे को जन्म दिया. रोहित बेटे के जन्म के कारण भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए थे. इस दंपति की एक बेटी समायरा है, जिसका जन्म 2018 में हुआ था. रोहित शर्मा ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. रोहित ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है.
रोहित ने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है. उसमें सोफे पर एक परिवार बैठा है. जिसके ऊपर लिखा है कि FAMILY ONE WHERE WE ARE FOUR. इसके साथ ही रोहित ने इस फोटो में 15.11.2024 की डेट भी शेयर की है.
Rohit Sharma’s Instagram post. 😍❤️ pic.twitter.com/FdawtJiHDT
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 16, 2024
भारत के टी20 स्टार सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा को उनके परिवार में एक नए सदस्य के जुड़ने पर शुभकामनाएं दी है. बीसीसीआई की वेबसाइट को दिए इंटरव्यू पर तिलक ने कहा कि रोहित भाई, आपके लिए वास्तव में बहुत खुश हूं.
हम इस पल का इंतजार कर रहे थे और अगर यह एक-दो दिन बाद होता तो मैं वहां आपके साथ होता. मैं जल्द ही आ रहा हूं. सैमसन ने कहा बोले कि चेता और उनके परिवार के लिए बहुत खुश हूं. अब हमें छोटे साइड आर्म और छोटे पैड के साथ तैयार रहना होगा क्योंकि नया क्रिकेटर आ गया है.
रोहित ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई से एक या दो टेस्ट मैचों के लिए समय मांगा था. जिसके बाद वे अभी तक पर्थ में अपने साथियों के साथ नहीं जुड़े हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में सलामी बल्लेबाज की भागीदारी अभी भी स्पष्ट नहीं है. अब बेटे के जन्म के बाद रोहित शर्मा जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना सकते है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Cricket Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें