Wild Animal News: सोती हुई बच्ची को उठा ले गया जंगली जानवर, ढूंढने में लगा वन विभाग

Wild Animal News: डीएफओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की दो टीमें जंगली जानवर की तलाश में लगाई गई हैं.

Published: November 21, 2024 12:01 PM IST

By Nandan Singh

Wild Animal News
(Photo Credit: Meta AI)

Wild Animal News: यूपी के बलरामपुर जिले से विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है. जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र के भुजेहरा गांव में मां के बगल में सो रही 19 दिन की नवजात बच्ची को कोई जंगली जानवर उठा ले गया. जंगली जानवर की तलाश में वन विभाग की दो टीमें लगाई गई है. वन अधिकारी डॉ सेम मारन एम ने बुधवार को बताया कि मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात में बारहवां रेंज के भुजेहरा गांव में सती लाल की पत्नी गीता देवी अपनी 19 दिन की बच्ची काजल के साथ राम गोपाल वर्मा के बाग में प्लास्टिक की पन्नी का अस्थाई कमरा बना कर सो रही थी. तभी कोई जंगली जानवर बच्ची को उठा ले गया.

बच्ची को उठा ले गया जानवर

आहट पाकर गीता देवी उठी तो उसने देखा कि बच्ची उसके पास नहीं थी. शोर मचाने पर गांव वालों ने बच्ची की तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका. डीएफओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की दो टीमें जंगली जानवर की तलाश में लगाई गई हैं. मौके से अभी तक कोई पदचिन्ह नहीं मिले है. उन्होंने बताया कि गांव के पास पिंजरा लगाया जा रहा है. वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में लगी हुई है. गांव के आसपास ट्रैकिंग कैमरे लगाए जा रहे है ताकि हमला करने वाले जानवर को पकड़ा जा सके.

वन विभाग का सर्च ऑपरेशन

डीएफओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग की दो टीमें जंगली जानवर की तलाश में लगाई गई है. मौके से अभी तक कोई पदचिन्ह नहीं मिले है. उन्होंने बताया कि गांव के पास पिंजरा लगाया जा रहा है. वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में लगी हुई है. गांव के आस पास ट्रैकिंग कैमरे लगाए जा रहे है ताकि हमला करने वाले जानवर को पकड़ा जा सके. (इनपुट्स भाषा)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Viral की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.