By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
चेन्नई: चेन्नई के एक दंपति ने बिना किसी चिकित्सकीय सहायता और सलाह के अपने नवजात शिशु को घर पर जन्म दिया. दंपत्ति ने शिशु के जन्म की सारी प्रक्रिया का पालन एक व्हाट्सएप ग्रुप से मिल रहे निर्देशों के आधार पर किया. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने इस दंपति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दंपति 36 वर्षीय मनोहरन, जो अर्थमूवर के रूप में काम करते हैं, और उनकी 32 वर्षीय पत्नी सुकन्या 1,000 से अधिक लोगों वाले एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे. इस ग्रुप का नाम है ‘होम बर्थ एक्सपीरियंस’. यह ग्रुप घर पर बच्चे को जन्म देने के तरीके के बारे में सलाह देने वाले पोस्ट से भरा हुआ है.
दंपति की पहले से दो बेटियां हैं. एक 8 और दूसरी 4 साल की. फिर दंपति ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने में मदद के लिए इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद लेने का फैसला किया है. महिला सुकन्या जब गर्भवती हुई, तो उन्होंने मेडिकल चेक-अप से बचने का फैसला किया.
17 नवंबर को सुकन्या को प्रसव पीड़ा हुई. पर दंपति अस्पताल नहीं गए. उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप से निर्देश और सुझाव का पालन किया और मनोहरन ने खुद ही डिलीवरी की.
सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी ने कुंद्राथुर पुलिस स्टेशन में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मनोहरन की हरकत ने निर्धारित चिकित्सा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है. पुलिस ने मनोहरन से पूछताछ की और जांच के दौरान इस व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में पता चला. स्वास्थ्य अधिकारियों ने दंपति को ऑनलाइन जानकारी पर भरोसा करने के के खतरों के बारे में बताया है. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मां और बच्चे को अब आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जाएगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें