Samsung Galaxy A16 5G Review: 20 हजार से कम में मिलेगा 5G स्मार्टफोन, जो चलेगा 6 साल तक!

सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर A सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A16 5G लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन मिड-रेंज कैटेगरी में एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए जो लंबी अवधि तक सॉफ़्टवेयर अपडेट चाहते हैं।

Published: November 14, 2024 6:14 PM IST

By samriddhi Kaushik | Edited by samriddhi Kaushik

Samsung Galaxy A16 5G Review: 20 हजार से कम में मिलेगा 5G स्मार्टफोन, जो चलेगा 6 साल तक!

New Delhi: सैमसंग ने अपनी पॉपुलर A सीरीज़ का नया स्मार्टफोन, Samsung Galaxy A16 5G, भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को लेकर खास बात यह है कि आपको इसमें मिलता है 6 साल का सॉफ़्टवेयर अपडेट, जो इसे लंबे समय तक अप-टू-डेट रखेगा। अगर आप एक मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो अच्छे फीचर्स के साथ आए, तो ये फोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। आइए जानते हैं इस फोन की खासियतों और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Samsung Galaxy A16 5G का इन-हैंड फील काफी हल्का और आरामदायक है, इसका डिजाइन ज्यादा bulky नहीं लगता। फोन का रियर पैनल ग्लॉसी है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर्स के साथ एक आकर्षक पैटर्न भी दिया गया है। साइड्स फ्लैट और मैट फिनिश के हैं, जो फोन के ग्लॉसी लुक को और भी शानदार बनाते हैं।

इसमें राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है, जिसमें पावर बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। ऊपर की तरफ एक माइक्रोफोन है, और बाएं साइड पर सिम ट्रे मिलती है। नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल, USB-C पोर्ट और दूसरा माइक्रोफोन है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स
कैमरा सेक्शन में, Samsung Galaxy A16 5G ने अपनी पोजीशन काफी मजबूत बनाई है। फोन में 50MP का मुख्य कैमरा है, जो आपके फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को शानदार बना देगा। इसके साथ ही एक 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है। LED फ्लैश और सैमसंग की ब्रांडिंग भी रियर कैमरा मॉड्यूल में दी गई है।

फोन का फ्रंट कैमरा 13MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। फोटोग्राफी में आपको काफी अच्छे रिजल्ट्स मिलते हैं और कैमरा ऐप में एडिटिंग के लिए कई इफेक्ट्स और टूल्स भी दिए गए हैं।

वीडियो रिकॉर्डिंग की बात करें, तो Full HD 30fps में आप रियर और फ्रंट दोनों कैमरों से अच्छे वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा, इस रेंज के फोन में आमतौर पर आपको अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं मिलता, लेकिन A16 5G में यह सुविधा है, जो इसे और भी आकर्षक बनाती है।

डिस्प्ले और विज़ुअल्स
Samsung Galaxy A16 5G में आपको 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED स्क्रीन मिलती है, जो 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आती है। डिस्प्ले में कलर्स और ब्राइटनेस का लेवल बहुत अच्छा है, जो डेली यूज़ के लिए आदर्श है। धूप में भी स्क्रीन को देखना काफी आसान होता है, और आपको अच्छा कंट्रास्ट और ब्राइटनेस मिलता है। स्क्रीन में ऊपर की तरफ एक नॉच है, जिसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन की थिकनेस भी पहले के मॉडल्स से पतली है, और इसकी थिकनेस सिर्फ 7.9mm है, जो इसे और भी स्लीक बनाती है। इस फोन का डिस्प्ले वाकई में शानदार है, और सैमसंग के AMOLED पैनल की वजह से आपको बहुत अच्छे व्यूइंग एंगल्स और रंगों की रिचनेस मिलती है।

परफॉर्मेंस
इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो एक मिड-रेंज फोन के लिए अच्छी परफॉर्मेंस देता है। मल्टीटास्किंग, गेमिंग, और कंटेंट कंजम्पशन के दौरान फोन में कोई लैग नहीं होता, जो इसे एक स्मूथ एक्सपीरियंस प्रदान करता है। आप बिना किसी रुकावट के गेम्स खेल सकते हैं, एप्स चला सकते हैं और वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं।

बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy A16 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का बैकअप देने के लिए पर्याप्त है। इसके अलावा, आपको 25W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। फोन को पूरी तरह से चार्ज करने में लगभग 1 घंटे 30-40 मिनट का समय लगता है, और बैटरी बैकअप 1 से 1.5 दिन तक आराम से चल सकता है।

सॉफ़्टवेयर और अपडेट्स
सैमसंग ने इस फोन को लेकर एक बड़ी घोषणा की है – 6 साल का सॉफ़्टवेयर अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट। यानी अगर आप आज ये फोन खरीदते हैं, तो अगले 6 साल तक आपको सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलते रहेंगे। यह कदम सैमसंग की ओर से काफी सराहनीय है, क्योंकि इससे यूज़र्स को लंबे समय तक अप-टू-डेट और सुरक्षित रहने का मौका मिलता है।

कीमत और वेरिएंट्स
Samsung Galaxy A16 5G के दो वेरिएंट्स उपलब्ध हैं:

8GB + 128GB वेरिएंट: ₹18,999
8GB + 256GB वेरिएंट: ₹21,999
यह फोन तीन कलर्स – ब्लू, ब्लैक, और गोल्ड में उपलब्ध है।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें tech की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.