iPhone 16 लॉन्च होते ही गिरे पुराने Apple मॉडल्स के दाम, जानें नई कीमतें

10 Sep, 2024

Akarsh Shukla

स्मार्टफोन की दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple ने अपना iPhone 16 सीरीज लॉन्च कर दिया है.

इसके साथ ही पुराने मॉडल्स iPhone 15 , iPhone 14 और iPhone 13 की कीमतों में भी भारी कटौती की गई है.

एप्पल जब भी अपना नया मॉडल लॉन्च करता है तो पुराने iPhone सीरीज के दामों में जरूर कटौती करता है.

अगर आप भी iPhone ओनर बनना चाहते हैं तो ये सबसे अच्छा मौका है, क्योंकि पुराने मॉडल्स पर शानदार डिस्काउंट ऑफर्स मिल रहे हैं.

आपको जानकर खुशी होगी कि एप्पल कंपनी ने पिछली जेनरेशन के iPhone मॉडल्स के दाम 10,000 रुपए तक कम कर दिए हैं.

पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 15 और iPhone 14, आईफोन 13 सीरीज के फोन्स पर अब 10 हजार रुपये की छूट मिल रही है.

iPhone 15 (128 जीबी स्टोरेज) 69900 रुपये, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 79,900 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वर्जन 99,900 रुपये में मिल रहा है.

iPhone 14 (128 जीबी स्टोरेज) 59,900 रुपये, 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 69,900 रुपये, 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 89,900 रुपये में मिल जाएगा.

iPhone 15 और iPhone 14 की तरह ही आईफोन 13 सीरीज की कीमतों में भी भारी कटौती की गई है.

Thanks For Reading!

Next: जो बात हम करते हैं फोन में उसका AD क्यों दिखने लगता है?

Find Out More