YouTube Shorts से कमाएं पैसे, जानें कितने व्यूज़ पर शुरू होती है इनकम?

18 Sep, 2024

Renu Yadav

आजकल लोगों के बीच YouTube Shorts देखने और शॉर्ट्स बनाने का काफी क्रेज है. अपने इसी शौक से आप चाहें तो पैसे भी कमा सकते हैं.

YouTube Shorts बनाकर मोटा कमाई की जा सकती है लेकिन इसके लिए पहले आपको अपना YouTube चैनल मोनेटाइज करवाना होगा.

YouTube चैनल मोनोटाइज कराने के लिए आपके चैनल पर कम से कम 1000 सब्सक्राइबर्स होने चाहिए.

YouTube Partner Program के तहत 1000 सब्सक्राइबर्स के साथ ही 4000 public watch hours होने चाहिए.

या फिर पिछले 90 दिनों में आपके चैनल पर 10 Million शॉर्ट व्यूज होने चाहिए. तभी यूट्यूब चैनल मोनेटाइज होता है.

लेकिन 1000 सब्सक्राइबर्स पूरे न होने पर भी चैनल को मोनेटाइज किया जा सकता है और इसके लिए आपको कुछ एलिजिबिलिटी टूल्स की जरूरत होगी.

इसके लिए आपके चैनल पर कम से कम 500 सब्सक्राइबर्स और पिछले 90 दिनों में 3 पब्लिक वीडियो अपलोड होने चाहिए.

इसके अलावा 3000 public watch hours या फिर पिछले 90 दिनों में 30 लाख शॉर्ट्स व्यू होने चाहिए.

इसके बाद YouTube Shorts पर इनकम शुरू हो जाती है. यह इनकम शॉर्ट्स पर आने वाले व्यूज़ से होती है.

किसी शॉर्ट्स पर यदि 1000 व्यूज़ हैं तो $0.05 से $0.07 यानि करीब 41 से 59 रुपये तक की कमाई होती है. वहीं 1 मिलियन व्यूज़ होने पर 5,000 से 6,000 रुपये तक की इनकम होती है.

Thanks For Reading!

Next: Mobile Charger काले या सफेद रंग के क्यों होते हैं?

Find Out More