1.5 टन का AC रातभर चलाने पर कितना आएगा बिजली का बिल? जानें
25 Sep, 2024
Gaurav Barar
अभी भी गर्मी पड़ रही है. उमस के कारण एसी के बिना घर में रहना मुश्किल हो रहा है.
आमतौर पर ज्यादातर लोग 1.5 टन वाला एसी लगाते हैं.
हम आपको यहां 1.5 टन एसी के 3 स्टार और 5 स्टार वाले वर्जन को आधार बनाकर बिल की गणना करेंगे. ताकि ठीक-ठाक अनुमान लगा सके.
कोई भी एयर कंडीशनर को चलाने में कितना बिल बढ़ेगा यह उसके पॉवर कंजम्पशन पर डिपेंड करता है.
अगर आप 5 स्टार रेटिंग वाला 1.5 टन का स्प्लिट AC लगवाना चाहते हैं, तो यह तकरीबन 840 वाट (0.8kWh) बिजली प्रति घंटे के हिसाब से खपत करता है.
अगर आप दिन में करीब 8 घंटे एसी का इस्तेमाल करते हैं तो इस हिसाब से आपका ऐसी एक दिन में 6.4 यूनिट बिजली की खपत करेगा.
अगर आपके यहां बिजली की दर 7.50 रुपये प्रति यूनिट है तो इस हिसाब से एक दिन में 48 रुपये और एक महीने में लगभग 1500 रुपये का बिल आएगा.
वहीं 3 स्टार रेटिंग वाला 1.5 टन का एसी 1104 वाट (1.10 kWh) बिजली की खपत एक घंटे में करता है.
अगर आप इसे 8 घंटे चलाते हैं तो एक दिन में 9 यूनिट बिजली की खपत होगी.
इस हिसाब से एक दिन में 67.5 रुपये और एक महीने में 2,000 रुपये का बिल आएगा.
Thanks For Reading!
Next: सिम कार्ड कोने से कटा हुआ क्यों होता है? 99% लोग नहीं जानते
Find Out More