iPhone असली है या नकली, चुटकियों में लगाएं पता
Flipkart और Amazon पर चल रही फेस्टिवल सेल में आपको नए व पुराने सभी iPhone मॉडल्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐसे में iPhone खरीदने का इससे अच्छा मौका दुबारा नहीं मिलेगा.
अगर आप भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि iPhone के नाम भी कई तरह के फ्रॉड चल रहे हैं.
अक्सर ऐसी खबरें सुनने को मिल जाती हैं जिसमें iPhone के बॉक्स में नकली डिवाइस रखा होता है. ऐसे में यह जरूर चेक करें कि iPhone असली है या नकली.
इसके लिए सबसे आसान तरीका है iPhone में दिया गया True Tone फीचर. जो कि सेटिंग में मौजूद है और अगर आपका iPhone असली है तो यह फीचर फोन में जरूर मिलेगा.
इसके अलावा iPhone की Settings > General में जाकर About पर क्लिक करें और वहां serial नंबर चेक करें.
फिर Apple की Check Coverage वेबसाइट पर जाकर iPhone का सीरियल नंबर डालें. इसके बाद आपको फोन की पूरी कुंडली मिल जाएगी.
असली व नकली iPhone की पहचान के लिए अपने नजदीकी Apple स्टोर पर जाकर उनकी मदद ले सकते हैं.
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अगर नया iPhone मंगाया है तो भी नकली हो सकता है इसलिए उसका यूजर इंटरफेस अच्छे से चेक करें.
Thanks For Reading!
Next: 1.5 टन का AC रातभर चलाने पर कितना आएगा बिजली का बिल? जानें
Find Out More