2030 तक भारत में कितनी हो जाएगी स्मार्टफोन यूजर की संख्या? चौंका रहे आंकड़े

18 Oct, 2024

Farha Fatima

भारत में 2030 तक स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर देगी.

देश में 2030 तक 120 करोड़ स्मार्टफोन कनेक्शन होने का अनुमान है.

जिनमें से आधे यूजर्स 5जी स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे होंगे.

2030 तक 64.1 करोड़ से अधिक 5जी सब्सक्राइबर्स होने का अनुमान है.

ये आंकड़े वैश्विक मोबाइल नेटवर्क बॉडी जीएसएमए के अनुसार हैं.

5जी सब्सक्राइबर्स की संख्या में इस जबरदस्त उछाल से डेटा खपत में भी भारी वृद्धि होगी.

प्रति ग्राहक डेटा खपत 2029 तक 15% की CAGR से बढ़कर 68 GB प्रति माह तक पहुंचने की संभावना है.