मोबाइल पर कवर लगाने से होते हैं ये नुकसान

22 Oct, 2024

Farha Fatima

हम सभी फोन की हिफाजत के लिए कवर लगाते हैं, लेकिन इसके कई नुकसान हैं.

कवर लगाने से फोन ज्यादा और जल्दी गर्म होता है. इसकी गर्माहट निकल नहीं पाती.

फोन का गर्म होना उसपर खराब असर डालता है. स्मार्टफोन के सेंसर गर्म होने से खराब हो जाते हैं.

कवर की वजह से फोन में नेटवर्क की दिक्कत का सामना भी करना पड़ता है. कॉल और इंटरनेट पर भी फर्क पड़ता है.

कवर की वजह से फोन गर्म होने से चार्जिंग धीरे होती है. इससे बैटरी खराब होती है.

फोन ओवरहीट होने से उसके बहुत से फीचर काम करना बंद कर देते हैं. फोन बंद भी हो जाता है.

फोन पर लगातार कवर में रखने से उसमें गंदगी जमा होती है, जिसमें बड़ी तादाद में जर्म्स लग जाते हैं.

फोन को कवर से निकालकर चार्ज करें. जितना मुमकिन हो, फोन को कवर के बिना रखें.

फोन के लिए ऐसे कवर खरीदें, जिसमें से हीट निकलने का ऑप्शन हो.

Thanks For Reading!

Next: 2030 तक भारत में कितनी हो जाएगी स्मार्टफोन यूजर की संख्या? चौंका रहे आंकड़े

Find Out More