एक दिन में कितनी बिजली खपत करती है झालर वाली Rice Lights? 

10 Nov, 2024

Gaurav Barar

दिवाली या अन्य त्योहारों में जब कई दिन तक झालर जलती है, तो बिजली का बिल भी बढ़ सकता है.

झालर की बिजली खपत उसकी प्रकार और लाइट्स की संख्या पर निर्भर करती है.

जैसे LED झालर कम बिजली खाती है जबकि पुराने बल्ब वाली झालर ज्यादा.

बिजली की खपत जानने के लिए फॉर्मूला है- वॉट × घंटे = वाट-घंटे.

उदाहरण के लिए, 10 वॉट की झालर अगर 10 घंटे चले तो वह 100 वाट-घंटे (0.1 यूनिट) खपत करेगी.

बिजली की यूनिट (kWh) का मूल्य औसतन 5-10 रुपये के बीच होता है.

इस तरह, एक दिन में झालर के खर्च का अनुमान लगाया जा सकता है.

LED झालर लगभग 5-10 वॉट ही खपत करती है, इसलिए ये पुराने बल्ब वाले झालर के मुकाबले ज्यादा बिजली बचाती है.

अगर झालर की लंबाई ज्यादा हो या उसमें अधिक लाइट्स हों, तो बिजली खपत भी बढ़ जाती है.

यदि 10 वॉट की झालर पूरे 24 घंटे चले तो उसकी खपत 240 वाट-घंटे (0.24 यूनिट) होगी.

सोलर से चलने वाली या बैटरी ऑपरेटेड झालर का भी यूज कर सकते हैं, जिससे खपत कम होगी. 

बिजली की बचत के लिए टाइमर का इस्तेमाल करें, जिससे झालर निर्धारित समय पर खुद बंद हो जाए.

Thanks For Reading!

Next: दुनिया के 10 सबसे खराब Password, कोई नौसिखिया भी कर ले हैक

Find Out More