मोबाइल रिचार्ज 28 दिन का ही क्यों होता है, 30 या 31 दिन का क्यों नहीं?
मोबाइल रिचार्ज कराते समय आपने देखा होगा कि रिचार्ज हमेशा 28 दिन के लिए होता है, जबकि महीना 30 या 31 दिन का होता है.
ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसी क्या वजह है कि टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को एक महीने के नाम पर 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान देती हैं?
बता दें कि 28 दिन का प्लान देने पर टेलिकॉम कंपनियों को फायदा होता है और कस्टमर्स को पूरे एक महीने का रिचार्ज एक्स्ट्रा कराना पड़ता है.
एक महीने में 30 या 31 दिन होते हैं लेकिन रिचार्ज 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. ऐसे में आपको दो महीने में 56 दिन का रिचार्ज मिलता है.
टेलिकॉम कंपनियां हर महीने एक या दो दिन कम कर देती हैं जिसका सीधा असर कस्टमर्स की जेब पर पड़ता है.
साल में 12 महीने होते हैं और इस तरह आपको केवल 12 बार रिचार्ज कराना चाहिए. जबकि आप 13 बार रिचार्ज कराते हैं.
जी, हां टेलिकॉम कंपनियां 28 दिन का प्लान बनाकर हर महीने 2 या 3 दिन कम कर देती हैं और फिर 30 या 31 दिन का एक एक्स्ट्रा प्लान बना लेती हैं.
जिसकी वजह से कस्टमर्स को न चाहते हुए भी साल 12 बार की बजाय 13 बार अपना मोबाइल रिचार्ज कराना पड़ता है.
Thanks For Reading!
Next: एक दिन में कितनी बिजली खपत करती है झालर वाली Rice Lights?
Find Out More