भारत में सबसे पहली मोबाइल कॉल किसने की थी?

20 Nov, 2024

Renu Yadav

गांव हो या शहर, आज हर किसी के लिए मोबाइल फोन एक जरूरत बन गया है.

मोबाइल फोन की वजह से आज हमें अपनों से दूरी का अहसास नहीं होता. क्योंकि हर वक्त कॉल या मैसेज से अपनों से कनेक्ट रहते हैं.

आज की जेनरेशन को मोबाइल फोन नॉर्मल लगता होगा कि 29 साल पहले किसी ने सोचा ही नहीं था कि यह छोटा सा इंसान की कितनी बड़ी जरूरत बन जाएगा.

29 जुलाई 1995 देश का वो स्वर्णिम दिन था जब भारत से पहली बार मोबाइल कॉल की गई.

भारत की पहली कॉल पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने की थी. यह कॉल उन्होंने दिल्ली में बैठे यूनियन कम्यूनिकेशन मिनिस्टर सुखराम को की थी.

भारत की पहली मोबाइल कॉल के लिए नोकिया के फोन का उपयोग किया गया था और यह कॉल Modi Telstra मोबाइलनेट के जरिए हुई थी.

पहली मोबाइल कॉल से लेकर आज तक 29 सालों में मोबाइल फोन के रंग रूप से लेकर कॉल रेट तक हर चीज में बदलाव आया है.

जहां पहले मोबाइल कॉल के लिए करीब 17 रुपये प्रति मिनट खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब फ्री कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध है.

Thanks For Reading!

Next: मोबाइल रिचार्ज 28 दिन का ही क्यों होता है, 30 या 31 दिन का क्यों नहीं?

Find Out More