ठंड में इलेक्ट्रिक गीजर से होने वाले हादसों से कैसे बचें?

23 Nov, 2024

Akarsh Shukla

सर्दियां आते ही लोग नहाने के लिए इलेक्ट्रिक गीजर का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं.

अक्सर लापरवाही के चलते गीजर से होने वाले हादसों में लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है.

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गीजर से होने वाले हादसों से बचने के लिए कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

हमेशा नहाने से पहले गीजर ऑन करके पानी गर्म कर लेना चाहिए. नहाते समय ऑन गीजर से अक्सर हादसे होते हैं.

गीजर में ऑटोमैटिक हीट सेंसर होते हैं. ऐसे में अगर ये ऑटोमैटिक सेंसर काम करना बंद कर देते हैं, तो गीजर फटने के चांस बढ़ सकते हैं.

अगर आपके गीजर में लगी कॉइल ज्यादा गर्म हो जाती है तो इससे शॉर्ट सर्किट होने की संभावना बढ़ जाती है.

गीजर में बिजली के तारों का इस्तेमाल होता है. अगर गीजर की फिटिंग सही न हो या गीजर खराब हो जाए, तो नहाते समय बिजली का झटका लग सकता है.

गीजर को केवल एक एक्सपीरियंस्ड इलेक्ट्रीशियन से ही लगवाएं और समय-समय पर जांच और मेंटेनेंस करवाते रहें.

गीजर को हमेशा अच्छी तरह से वेंटिलेटेड जगह पर ही रखें. गीजर में पानी का लेवल हमेशा कम से कम 1/3 होना चाहिए.

गीले हाथों से किसी भी वायर को कभी टच नहीं करना चाहिए, इसलिए गीजर को गीले हाथों से छूने से बचें.

रिपोर्ट्स के मुताबिक गीजर का टेंपरेचर हमेशा 60 से 65 डिग्री पर रखना चाहिए. इस सेटिंग को किसी भी सिचुएशन में 50 डिग्री से कम न करें.

Thanks For Reading!

Next: Jio का बंपर प्लान, सिर्फ इतने रुपये में पूरे साल मिलेगा इंटरनेट

Find Out More