OTP और TOTP में क्या होता है अंतर, आज जान लीजिए

02 Dec, 2024

Akarsh Shukla

आपने अक्सर सुना होगा कि किसी अनजान शख्स या नंबर पर OTP शेयर नहीं करना चाहिए, लेकिन क्या आप TOTP के बारे में जानते हैं?

OTP का फुलफार्म One Time Password (एक बार इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड) होता है.

जबकि TOTP का मतलब Time-Based One Time Password (समय आधारित एक बार इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड) होता है.

OTP को सर्वर द्वारा रैंडम तरीके से जेनरेट किया जाता है, वहीं TOTP टाइम के आधार पर जेनरेट होता है.

TOTP एक निश्चित समय के लिए वैलिड होता है, जैसे क्रेडिट कार्ड पेमेंट के लिए आने वाला पासवर्ड.

OTP को एक बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है, गलत होने पर आपको दोबारा ओटीपी मंगाना पड़ता है.

TOTP अधिक सुरक्षित होता है, क्योंकि ये एक निर्धारित समय तक ही वैलिड होता है और जल्दी अमान्य हो जाता है.

जबकि OTP सुरक्षा तो प्रदान करता है, लेकिन इसे इंटरसेप्ट कर दुरुपयोग किया जा सकता है.

OTP प्राप्त करने के लिए SMS या Email की जरूरत होती है, जिसके इंटरनेट या नेटवर्क कनेक्शन होना अनिवार्य है.

TOTP ऑफलाइन काम करता है, क्योंकि यह डिवाइस और समय सिंक्रोनाइजेशन पर आधारित होता है.

Thanks For Reading!

Next: ठंड में इलेक्ट्रिक गीजर से होने वाले हादसों से कैसे बचें?

Find Out More