कीबोर्ड के F-J बटन पर क्यों बने होते हैं छोटे निशान?
आज के दौर में कंप्यूटर और लैपटॉप का इस्तेमाल अब आम हो गया है.
आपने भी कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम किया होगा. ऐसे में आपने गौर किया होगा कि F-J कीवर्ड पर छोटा सा निशान बना रहता है.
क्या आपको पता है कि इस निशान का क्या काम है? आखिर इस निशान के पीछे की क्या वजह है?
आपको बता दें कि कीबोर्ड में मौजूद यह 2 छोटे निशान काफी जरूरी हैं और यह टाइपिंग में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं.
F बटन पर बाएं हाथ की तर्जनी और J बटन पर दाएं हाथ की तर्जनी रखने से बाकी उंगलियां अपने आप सही बटनों पर चली जाती हैं.
इसकी मदद से हाथ सही तरीके से कीबोर्ड में बैठ जाता है और स्पीड के साथ टाइप करने में मदद मिलती है.
अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर यह निशान इन दोनों बटनों पर ही क्यों है? बाकी किसी पर क्यों नहीं?
दरअसल, F बटन और J बटन दोनों कीबोर्ड में बिल्कुल बीच में स्थित हैं. साथ ही इनके आसपास मौजूद सभी बटन ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं.
इस निशान की मदद से टाइपर को बिना कीबोर्ड में देखे स्पीड के साथ टाइपिंग करने में मदद मिलती है.
इसके साथ-साथ इनकी मदद से सभी बटनों के स्थान के बारे में भी पता चल जाता है.(Photos: pexels)
Thanks For Reading!
Next: जानिए क्यों नहीं खरीदना चाहिए महंगा फोन
Find Out More