By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
‘चर्बी वाले घी से लड्डू बनाने वाले को चौराहे पर खड़ा कर गोली मार देनी चाहिए.’ ये कहना है हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री रहे अनिल विज का. अनिल विज कहते हैं ये आस्था की बात है और ऐसे में किसी तरह की माफी नहीं होनी चाहिए.
तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद ‘लड्डू’ में मिलावटी चर्बी वाले घी का उपयोग किए जाने का मुद्दा अब केंद्र सरकार से लेकर कोर्ट तक पहुंच चुका है. एक तरफ यह मामला जहां अदालत में है तो वहीं दूसरी तरफ इस पर सियासत भी शुरू हो गई है.
अनिल विज कहते हैं,’ गुस्सा है और बहुत गुस्सा है. इसकी पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए और अगर किसी ने ऐसा किया है तो उसे खड़े कर के गोली से उड़ा देना चाहिए.’ उन्होंने ये बातें इंडिया डॉट कॉम से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में कही. बता दें कि पांच अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं.
यह भी पढ़ें: ‘Congress में सब ठीक है,’ हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भूपेंद्र हुड्डा का Exclusive Interview | Video
Pakistan की प्रवक्ता है Congress
हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने का दावा ठोक चुके विज ने न केवल हरियाणा चुनाव पर बल्कि तिरुपति से लेकर आर्टिकल 370, जम्मू-कश्मीर मामले पर कांग्रेस पार्टी और विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हमला बोला. आर्टिकल 370 पर पीडीपी, कांग्रेस पार्टी और नेशनल कांफ्रेस पर हमला बोलते हुए विज ने कहा,’ ये जो पार्टियां है वो देश में वही एजेंडा चलाती हैं जिसको हमारे दुश्मन चाहते हैं.’ उन्होंने कहा कि ‘ये पार्टियां पाकिस्तान की प्रवक्ता हैं.’
हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री ने कहा कि धारा 370 हिंदुस्तान के ऊपर एक धब्बा था. हम बचपन से कहते हैं जहां बलिदान हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है. इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सीना ठोकते हुए कहा कि हम जो कहते हैं वो कहते है…यही अंतर है बीजेपी में और दूसरी पार्टियों में ..हम जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं. जोश से भरे हुए अनिल विज ने कहा कि ‘ हमने राम मंदिर की बात कही थी हमने मंदिर बना के दिखाया..हमने तीन तलाक की बात की थी हमने तीन तलाक खत्म करके दिखाया.’
हरियाणा चुनाव में अंबाला छावनी की सीट पर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रहे अनिल विज ने कहा कि, ‘मैं जितनी बार से या ये कहूं जबसे भी चुनाव लड़ रहा हूं इसबार लोगों का सबसे ज्यादा समर्थन देखने को मिल रहा है.’ वह कहते हैं, ‘ मेरा चुनाव मेरे कार्यकर्ता और मेरे क्षेत्र की जनता लड़ती है. मैं निश्चिंत रहता हूं.’ पिछले दिनों सूबे का मुख्यमंत्री बनने की चाहत रखने वाले विज ने बताया कि कैसे उनके खिलाफ कैंपेन चलाया जा रहा था कि मैं ही मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता हूं तो मैंने कह दिया कि अगर मुझे सीएम बनाया जाता है तो मैं ये जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं. लेकिन वो ये बताने से इनकार कर दिया कि वो कौन लोग हैं जो उनके खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Exclusive: ‘हरियाणा का CM हमारी पार्टी का होगा,’ दुष्यंत चौटाला बोले; सूबे में बनेगी मिली-जुली सरकार | VIDEO
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें EXPLAINERS की और अन्य ताजा-तरीन खबरें