By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
Bahraich Violence: उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा और आगजनी के बाद भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है. हिंसा वाले इलाके में इंटरनेट बैन कर दिया गया है. साथ ही SSP और SP रैंक के अधिकारी फील्ड में उतारे गए हैं. भीड़ और हिंसा को देखते हुए ADG (लॉ एंड ऑर्डर) अमिताभ यश भी घटनास्थल पर मोर्चा संभालते नजर आए. पिस्टल लेकर अमिताभ यश खुद भीड़ को खदेड़ते दिखे. सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने दोपहिया वाहनों के शोरूम समेत कई संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया. प्रदर्शनकारियों के हिंसा पर उतारू होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे. दरअसल, हिंसा तब शुरू हुई जब बहराइच के हरदी थाना के महसी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई झड़प में एक शख्स की हत्या कर दी गई.
रविवार शाम झड़प तब शुरू हुईं जब कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर मुस्लिम इलाके से दुर्गा प्रतिमा जुलूस के गुजरने के दौरान संगीत बंद करने के लिए कहा. पुलिस ने बताया कि तीखी बहस के बाद दो समूहों के बीच झड़प और पथराव हुआ. पुलिस ने बताया कि स्थिति तब और बिगड़ गई जब कथित तौर पर गोलियां चलाई गईं और स्थानीय युवकर राम गोपाल मिश्रा को गोली लग गई. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. हिंसा में कुछ लोग घायल भी हुए हैं.
STORY | Bahraich violence: Restless crowds on roads, shops and vehicles torched
READ: https://t.co/rmMacmgl7U
VIDEO | Security beefed up in Baraich as tension escalates in the area after violence broke out on Sunday night over music played during Durga idol immersion… pic.twitter.com/cRFYZnJ1bw
— Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2024
बहराइच की पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया, जब जुलूस मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रहा था तभी दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद, पुलिस ने करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है. उन्होंने कहा कि इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हिंसा प्रभावित इलाके के CCTV फुटेज देख कर अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
VIDEO | Tension escalated in Bahraich, UP as arsons are going on at several places after violence during idol immersion yesterday. #Bahraichnews pic.twitter.com/AYuAUJ2WCn
— Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2024
महसी विधानसभा क्षेत्र से BJP विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा, ‘हम मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे हैं. चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए साथ ही SHO और पुलिस चौकी के प्रभारी को निलंबित किया जाए.’
जनपद बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
सभी को सुरक्षा की गारंटी, लेकिन उपद्रवियों और जिनकी लापरवाही से घटना घटी है, ऐसे लोगों को चिह्नित कर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्रतिमा विसर्जन जारी रहेगा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 13, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा की निंदा की और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ‘जनपद बहराइच के महसी में माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. सभी को सुरक्षा की गारंटी, लेकिन उपद्रवियों और जिनकी लापरवाही से घटना घटी है, ऐसे लोगों को चिह्नित कर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. प्रतिमा विसर्जन जारी रहेगा. प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों को मौके पर उपस्थित रहकर धार्मिक संगठनों से संवाद कर समय से प्रतिमा विसर्जन कराने हेतु निर्देशित किया है.
मृतक के भाई हरिमिलन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अक्टूबर को उसका भाई रामगोपाल मूर्ति विसर्जन देखने महराजगंज गया था. अब्दुल हमीद के घर के सामने चार अज्ञात लोग बैठे थे. वो भाई राम गोपाल को पकड़कर घर मे खींचकर ले गए तलवार से कई वार करने के बाद उसे गोली मार दी. इससे उसकी मौत हो गई. मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में SP वृंदा शुक्ला ने लापरवाही बरतने के आरोप में स्थानीय थाने के एसएचओ और चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें EXPLAINERS की और अन्य ताजा-तरीन खबरें