मारुति की न्यू डिजायर अब टैक्स फ्री! लाखों रुपए बचा रहे ग्राहक, कितनी कीमत में मिल रहा बेस मॉडल?

देश के सभी सैनिकों को CSD कैंटीन का फायदा मिलता है। कैंटीन स्टोर्स में जवानों को 28% की जगह केवल 14% GST देनी होती है। मारुति न्यू डिजायर की शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपए है और CSD कीमत मात्र 5.8 लाख रुपए है। 

Updated: December 9, 2024 4:48 PM IST

By Rashmi Kumari | Edited by Rashmi Kumari

मारुति की न्यू डिजायर अब टैक्स फ्री! लाखों रुपए बचा रहे ग्राहक, कितनी कीमत में मिल रहा बेस मॉडल?

देश के सभी सैनिकों को CSD कैंटीन का फायदा मिलता है। CSD कैंटीन में सारे प्रोडक्ट मार्केट की कीमत के मुकाबले कम कीमत में मिलते हैं, जवानों को CSD में टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर पर भी छूट दी जाती है। कैंटीन स्टोर्स में जवानों को 28% की जगह केवल 14% GST देनी होती है। मारुति न्यू डिजायर की शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपए है और CSD कीमत मात्र 5.8 लाख रुपए है।

भारत में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है, इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हुई जंग को याद किया जाता है, जो सन 1971 में हुई थी। देश के लोग इस दिन भारत की जीत को सेलिब्रेट करते हैं। देश के जवानों को CSD कैंटीन में हर प्रोडक्ट कम कीमत में मिलती है, इनमें टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर भी शामिल हैं।

क्या है CSD?
CSD स्टोर्स में जवानों से मात्र 14% ही GST लिया जाता है, इसके कारण सैनिक कार खरीदने पर टैक्स का बड़ा अमाउंट देने से बच जाते हैं। बता दें कि कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) की स्थापना 1948 में की गई थी। इसे भारतीय सैनिकों के लिए शुरू किया गया था, जिसमें देश की सेवा में काम कर रहे और रिटायर्ड जवानों को हर प्रोडक्ट अच्छे डिस्काउंट पर मिलता है। इनमें ग्रॉसरी आइटम, कपड़े, जूते, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित टू और फोर-व्हीलर्स भी शामिल हैं।

CSD और शोरूम कार की कीमतों में अंतर
Cars 24 के अनुसार, मारुति न्यू डिजायर की शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपए है, तो वहीं CSD कीमत केवल 5.8 लाख रुपए है। मारुति डिजायर की LXi वेरिएंट की कीमत और CSD की कीमतों में 99 हजार रुपए का फर्क है, जबकि वेरिएंट के हिसाब से इन कीमतों में टैक्स की वजह से 1.84 लाख का अंतर है।

न्यू मारुति डिजायर के फीचर्स
मारुति डिजायर को अपडेटेड वर्जन में हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट, फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ चौड़ी ग्रिल और डिजाइनर फॉग लैंप हाउसिंग मिलती है। सेडान की शोल्डर लाइन पहले से ज्यादा उभरी हुई है। साथ ही इसमें 1.2 लीटर का थ्री-सिलेंडर Z-सीरीज़ पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 80bhp का पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। मारुति डिजायर को 4 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिनमें VXi, VXi प्लस, ZXi और ZXi पल्स वेरिएंट शामिल हैं।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Auto की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.